पटियाला. पंजाब के पटियाला के पातड़ां इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो दोस्तों ने फेसबुक लाइव पर सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान दविंदर सिंह और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों एक ट्रक मालिक लखविंदर सिंह के लिए ड्राइवर के रूप में काम करते थे।
जानकारी के अनुसार, दोनों पर उनके मालिक ने 65,000 रुपये की चोरी का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उनकी कथित तौर पर मारपीट भी की गई। मानसिक तनाव और अपमान के कारण दोनों ने फेसबुक लाइव पर आकर रोते हुए जहर की गोलियां खा लीं।

लाइव वीडियो में झूठे आरोपों का दावा
लाइव वीडियो में दोनों ने बताया कि उन पर झूठे आरोप लगाए गए और उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि एक पुलिस अधिकारी भी इस मामले में शामिल था, जिसने उन्हें धमकियां दीं और पैसे वापस करने का दबाव बनाया।
वीडियो के अंत में दोनों ने न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि उन पर झूठा आरोप लगाया गया है और उनकी मृत्यु के बाद मामले की गहन जांच कर दोषियों को सजा दी जाए।
- जबलपुर क्रूज हादसे के बाद सबक: भेड़ाघाट में पर्यटकों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नाविकों को दी सख्त हिदायत
- Assam Election Result 2026 Live: जोरहाट विधानसभा से गौरव गोगोई की लगातार बढ़त जारी, शुरुआती रुझानों में BJP+ को बहुमत, यहां पढ़ें सभी अपडेट्स
- राखीगढ़ी उत्खनन में बड़ा खुलासा: सोने का लाकेट, मनके और प्राचीन व्यापार के प्रमाण मिले
- मानसरोवर यात्रा पर नेपाल ने दिखाए तेवर, लिपुलेख विवाद पर भारत के विदेश मंत्रालय ने दिया दो टूक जवाब
- MSME सेक्टर को राहत: हरियाणा में नई बीमा योजना और तय समय में भुगतान की व्यवस्था लागू
