जलालाबाद। जलालाबाद से बड़ी खबर सामने आईं है, जहां एक गर्म कंबल के गोदाम में भयानक आग लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार, कृष्ण मंदिर के पास एक गर्म कंबल की दुकान में अचानक आग लग गई। इस दौरान दुकानदार का सारा सामान जलकर राख हो गया। जब लोगों को पता चला कि आग लग गई है तो आसपास के दहशत का माहौल बन गया था। बताया जा रहा है कि यह दुकान कृष्ण लाल रसेवत की थी। दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया है और लाखों का नुकसान हुआ है।
उन्होंने विरोध करते हुए कहा कि जब आयकर और जीएसटी का भुगतान किया जाता है, तो उसका बोझ दुकानदारों पर डाला जाता है, लेकिन इन दुकानदारों को कोई मुआवजा नहीं दिया जाता। दूसरी ओर, सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण लोग पहले से ही मंदी की मार झेल रहे हैं और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने दुकानदारों को और भी मुश्किल में डाल दिया है। उनकी मांग है कि जिस तरह किसानों को नुकसान की भरपाई की जा रही है, उसी तरह सरकार इन दुकानदारों को भी मुआवजा दे ताकि वे फिर से अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

गौरतलब है कि आग पर काबू पाने के लिए 5 मिनट के अंदर ही दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई, लेकिन उससे पहले ही सारा सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान में कंबल भरे हुए थे जिसके कारण बड़ा नुकसान हुआ है।
- 11 March History : छत्रपति संभाजी महाराज की हत्या… मॉस्को बनी रूस की राजधानी… नासा का एंडेवर मिशन… जानिए आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
- बिहार में बदला मौसम का मिजाज, 8 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, 24°C पहुंचा पटना का पारा
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 11 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 11 March 2026 Panchang : चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल …
- 11 फरवरी महाकाल भस्म आरती: भांग, चंदन, बेलपत्र अर्पित कर भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन

