चंडीगढ़। गमाडा ने 42 साइटों की मेगा ई-नीलामी के चलते 6 जिलों के लिए ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। इनमें मोहाली समेत लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला और बठिंडा में अस्पताल, होटल और कॉमर्शियल साइटें शामिल हैं। नीलामी में जिन अस्पताल साइटों को प्रमुखता दी है, वे आम प्रोजेक्ट नहीं हैं।
होटल साइटें एयरपोर्ट, आईटी सिटी और हाईवे बेल्ट के पास रखी गई हैं। इन लोकेशनों पर छोटे होटल नहीं, बल्कि बड़े ब्रांड कन्वेंशन सेंटर आने की तैयारी है। इससे नौकरियां बनेंगी, साथ में टूरिज्म के नए हब बनाने का प्लान तैयार किया गया है। इंडिया सेमिकंडक्टर मिशन के तहत सेमिकंडक्टर लैब के कॉन्टिनेंटल डिवाइस इंडिया लि. के विस्तार के लिए मिले 4500 करोड़ सिर्फ प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि संकेत हैं कि मोहाली को चिप डिजाइन, रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग सपोर्ट हब बन रहा है।
READ THIS :-

मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा, गमाडा ग्रेटर मोहाली में ऑनलाइन 5460 करोड़ की साइटों की नीलामी करेगी। मेगा नीलामी 14 जनवरी से 11 फरवरी तक होगी। इसी क्रम में गमाडा की ओर से साल 2026 की पहली मेगा नीलामी आयोजित की जाएगी।
- ‘जय श्री राम, दर्दनाक 15 साल अब…’ पहला IPL विकेट लेने के बाद 33 साल के खिलाड़ी ने दिखाई पर्ची, इमोशनल मैसेज हुआ वायरल
- फोन कर बुलाया और पीट-पीटकर कर दी हत्या, मां बोली- ‘घर से बुलाकर मेरे बेटे को मार डाला’
- स्क्रैप व्यापारी के घर लाखों की चोरी: शादी में गया था परिवार, चोरों ने पीछे से गहने-नगद कर दिए पार
- पानीपत में करंट हादसा: पतंग लूटते समय हाई वोल्टेज तार की चपेट में आए 3 बच्चे, एक की मौत
- तमिलनाडु में थलपति विजय ने राजनीति डेब्यू में MGR को पीछे छोड़ा, TVK की चली आंधी में धाराशायी हो गए सत्ताधारी
