अनिल मालवीय इछावर (सीहोर) अक्सर अपने बयान और ठेठ अंदाज को लेकर चर्चा में रहने वाले प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा एक बार फिर विवादों में आ गए है। उन्होंने मंच से लाड़ली बहनाओं को धमकी भरे लहजे में कहा कि यदि कार्यक्रम में नहीं आएंगी तो उनके नाम कट जाऐंगे। सीहोर जिले के इछावर विधान सभा के ग्राम धामंदा में आयोजित नवीन उपस्वास्थ्य केंद्रों लोकार्पण अवसर पर उन्होंने यह बात कही है। अब उनका यह बयान काफी चर्चा में आ गया है।
READ MORE: Exclusive: दीपक कश्यप से मोहम्मद दीपक तक; सद्भाव का पैगाम या सांप्रदायिक आग? मध्यप्रदेश में शुरू हुआ विवाद, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी सियासी जंग
गौरतलब है राजस्व मंत्री ने कहा कि ग्राम धामंदा में 894 लाड़ली बहनों को 1500 रूपए महीने दे रहे हैं और यहां पर आई कितनी है, अब एक दिन सीईओ मैडम से बोलेंगे, एक दिन सबको बुलाओ और नहीं आएं तो उनका नाम कट जाएगा, दे देंगे यहां से रिपोर्ट। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि बहनों को कांग्रेस के राज में पैसा मिलता था क्या? आगे उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली से गेंहूं भेज रहे है, किसानों के खाते में पैसे डाल रहे हैं, और तुम ध्यान नहीं रखते हो।
READ MORE: मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडित’ पर बवाल, मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला, नोटिस जारी
राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने सीहोर जिले के ग्राम नापलाखेड़ी में 56.09 लाख रूपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र और ग्राम धामंदा में 65 लाख रूपये की लागत से निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है, जिससे आमजनों को उपचार के लिए परेशान न होना पड़े। नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर के प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को प्राथमिक उपचार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ, टीकाकरण तथा विभिन्न जांच एवं परामर्श सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को नि:शुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


