अजयारविंद नामदेव, शहडोल। शहडोल जिले में गौ तस्करी और गौमांस को लेकर चल रहे विवादों के बीच एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। धनपुरी थाना क्षेत्र में जंगल के भीतर गौवंश की हत्या कर उसका मांस घर-घर और बिरयानी सेंटरों तक सप्लाई करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।
READ MORE: मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: 5 साल में 10 हजार से ज्यादा स्कूल बंद– उमंग सिंघार ने सरकार पर साधा निशाना
मामला धनपुरी थाना क्षेत्र के नीलकंठ मंदिर के पीछे स्थित झाड़ियों का है। यहां जंगल में विचरण कर रही गौवंश की हत्या कर गौमांस की तस्करी की जा रही थी, गौ रक्षक और हिंदू संगठनों को इसकी भनक लगी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल धनपुरी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो दो आरोपी गौवंश को काटते हुए पाए गए, पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे, जिनमें से एक को मौके से पकड़ लिया गया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद अंसार अंसारी के रूप में हुई है। दूसरा मुख्य आरोपी अज्जू उर्फ आयाज अंसारी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करते हुए तीसरे आरोपी रहीम खान को भी पकड़ा है, जो लोगों की डिमांड पर गौमांस की सप्लाई करता था,जांच में सामने आया है कि अज्जू और अंसार जंगल में गौवंश की हत्या करते थे और उसका मांस रहीम खान को सौंपते थे, जो उसे शहडोल जिले के आसपास घर-घर और बिरयानी सेंटरों तक पहुंचाता था.
READ MORE: MP में लाड़ली बहनों को मंच से धमकी: राजस्व मंत्री करण सिंह बोले- सरकारी कार्यक्रम छोड़ेंगी तो योजना से बाहर! रिपोर्ट भेजकर कटवाऊंगा नाम
पुलिस ने मौके से गौमांस, धारदार हथियार, रस्सी, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस घटना के बाद गौ प्रेमियों, गौ रक्षकों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। वहीं गौवंश की हत्या के बाद उसके पालक का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में एडिशनल एसपी अभिषेक दिवान ने बताया कि सूचना के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


