प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के दो दिनों के दौरे पर हैं. उन्होंने शनिवार को कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मलेशिया में भारत के लिए प्यार और सम्मान है. ऐसा स्वागत भारत याद रखेगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पिछले साल आसियान समिट में हिस्सा लेने के लिए मलेशिया नहीं आ पाया था. लेकिन मैंने मेरे दोस्त से वादा किया था कि मैं जल्द ही मलेशिया आऊंगा और जैसा वादा किया था मैं यहां हूं. ये 2026 की मेरी पहली विदेश यात्रा है. उन्होंने कहा कि, मलेशिया में 100 से अधिक भारतीय कम्पनियां काम कर रही हैं.
उन्होंने कहा कि भारत के प्रति मलेशिया का प्यार दिखा है. ऐसा स्वागत भारत याद रखेगा. मलेशिया में भारतीय संगीत और सिनेमा लोकप्रिय है. मलेशिया के 500 स्कूलों में भारतीय भाषाओं की पढ़ाई हो रही है. दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती आई है.
पीएम मोदी ने कहा कि आज हम प्रगति में एक दूसरे के साथ हैं. भारत और मलेशिया की साझा विरासत है. मैंने मेरे मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भी मलेशिया का जिक्र किया था. मैने 1.4 अरब भारतीयों से साझा किया था कि किस तरह मलेशिया के 500 से ज्यादा स्कूलों में बच्चों को भारतीय भाषाएं सिखाई जा रही हैं. मलेशिया में विवेकानंद को काफी लोग मानते हैं.
उन्होंने कहा कि भारत की सफलता मलेशिया की सफलता है. ये एशिया की सफलता है. इसलिए मैं कहता हूं कि हमारे रिश्ते का मार्गदर्शन करने वाला शब्द IMPACT है. IMPACT मतलब इंडिया मलेशिया पार्टनरशिप फॉर एडवांसिंग कलेक्टिव ट्रांसफॉर्मेशन. मैं आप लोगों से आग्रह करता हूं कि आप ज्यादा से ज्यादा शब्दों में भारत की यात्रा करें. अपने साथ अपने मलेशियाई दोस्तों को भी लेकर भारत लाएं क्योंकि लोगों से लोगों का संपर्क ही हमारे रिश्तों का स्तंभ है. हम एक दूसरे के साझेदार देश हैं. यूपीआई मलेशिया में भी जल्द लॉन्च होगा. एक दशक में बड़े सुधार हुए हैं.
मलेशिया में बहुत जल्द आ रहा है भारत का यूपीआई
पीएम मोदी ने कहा कि भारत का यूपीआई मलेशिया में बहुत जल्द आ रहा है। भारत ने पिछले एक दशक में अप्रत्याशित विकास किया है। एयरपोर्ट से लेकर आधुनिक वंदेभारत के ट्रेनों के विकास तक में भारत ने ग्रोथ किया। कार्यक्रम स्थल पर मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत बहुत जल्द दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है। इसके साथ ही दुनिया का सबसे बड़ा इंटर-इकोसिस्टम बनाने वाला है, भारत दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल नेटवर्क बनने वाला है।
भारत ने कई देशों के साथ बड़ा व्यापार समझौता किया
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ समय में भारत ने यूएई से लेकर, ओमान, न्यूजीलैंड, यूरेशिया, यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ बड़ा व्यापार समझौता किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में विश्वसनीय व्यापार साझेदार बन गया है। भरोसा भारत की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने भारतीय समुदाय से कहा कि विकसित भारत बना कर रहेंगे कि नहीं रहेंगे। अपने सपनों को साकार करेंगे या नहीं करेंगे। हम संकल्पों को सिद्ध करके रहेंगा या नहीं। इस पर लोगों ने उनकी हां में हां मिलाया। उन्होंने कहा कि अप्रवासीय भारतीय हमारे लिए बड़ी पूंजी हैं।
मलेशिया में खोलेंगे नया कांसुलेट
पीएम मोदी ने कहा कि हम मलेशिया में नया कांसुलेट खोलेंगे। इससे अप्रवासी भारतीयों की मुश्किलें आसान होंगी। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्यूफैक्चरर हब बन गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


