Bihar Politics: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार की देर रात पटना पुलिस ने 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया था। सासंद पर किराए के मकान पर जबरन कब्जा करने का आरोप था। पटना मेडिकल कॉलेज में पप्पू यादव का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पप्पू यादव को पटना के बेऊर जेल में रखा गया है।
पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। दरअसल कल शनिवार को तेजस्वी यादव पटना से दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि, बिहार में तनाशाही का माहौल है। अपराधियों को बचाया जा रहा है।
इस दौरान तेजस्वी ने केंद्र और बिहार सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, पिछले 20 साल से एनडीए की सरकार होने के बावजूद राज्य का समुचित विकास नहीं हो पाया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, हर साल बजट पेश किया जाता है, लेकिन उससे बिहार की स्थिति में आज तक कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला।
तेजस्वी ने कहा कि, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहार आज भी देश के सबसे पिछड़े राज्यों में शामिल है। राज्य में न तो उद्योग-धंधों का विकास हुआ है और न ही रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा हुए हैं, जिसके कारण गरीबी और पलायन चरम पर है। उन्होंने कहा कि, इस बार के बजट से भी किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं की जा सकती। वही राजद के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और वह इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


