National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (10 फरवरी 2026) की खबरों में : अब एयरपोर्ट पर नहीं चुकाने होंगे चाय-नाश्ते के महंगे दाम, ट्रंप की धमकी के बाद अंडरग्राउंड हुए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई?, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, एपस्टीन फाइल्स मामला: ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे या नहीं प्रमुख रहा।

अब एयरपोर्ट पर नहीं चुकाने होंगे चाय-नाश्ते के महंगे दाम

हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब एयरपोर्ट पर चाय, कॉफी और नाश्ते के लिए जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। केंद्र सरकार देश के सभी एयरपोर्ट पर सस्ते और तय दामों पर भोजन उपलब्ध कराने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। इसके तहत हर एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्रा कैफे’ खोलने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसे साल के अंत तक पूरा करने की तैयारी है। फिलहाल यह सुविधा देश के कुछ चुनिंदा एयरपोर्ट पर शुरू की जा चुकी है। इनमें कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर और चेन्नई एयरपोर्ट शामिल हैं। इन एयरपोर्ट पर यात्रियों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद सरकार ने इसे पूरे देश में विस्तार देने का फैसला किया है।

पढ़े पूरी खबर…..

ट्रंप की धमकी के बाद अंडरग्राउंड हुए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई?

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने वायुसेना कमांडरों के साथ होने वाली वार्षिक बैठक में शामिल न होकर अपनी 37 साल पुरानी परंपरा को तोड़ दिया है। खामेनेई ने 1989 में नेतृत्व संभालने के बाद से हर साल इस वार्षिक बैठक में हिस्सा लिया है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव का कोई हल ओमान से मस्कट की बातचीत में भी नहीं निकाला. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्ंप की लगातार धमकियों के बाद मिडिल ईस्ट एक बार फिर जंग में उलझता नजर आ रहा है. इस बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने 37 साल पुरानी वायु सेना कमांडरों की वार्षिक बैठक में पहली बार हिस्सा नहीं लिया. हर साल यह बैठक 8 फरवरी को आयोजित होती है.

पढ़े पूरी खबर…..

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (OM Birla) के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। मंगलवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की अगुआई में यह प्रस्ताव लोकसभा सचिवालय को सौंपा गया। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव के समर्थन में 118 सांसद खड़े हुए हैं। हालांकि, इस प्रस्ताव में टीएमसी विपक्ष के साथ नहीं है। प्रस्ताव सौंपने की प्रक्रिया में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई, मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश और सांसद मोहम्मद जावेद शामिल थे।

पढ़े पूरी खबर…..

एपस्टीन फाइल्स मामला: ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे या नहीं

एपस्टीन फाइल्स (Epstein files) से जुड़े खुलासों ने ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (Keir Starmer) पर इस्तीफे का दबाव बढ़ रहा है। उनकी टीम के दो बड़े सहयोगी इस्तीफा दे चुके हैं। पार्टी के अंदर से भी नेतृत्व बदलने की मांग उठी है। विपक्ष हमलावर है। एपस्टीन फाइल्स में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. दुनियाभर में जेफ्री एपस्टीन से जुड़े सीक्रेट दस्तावेजों ने हड़कंप मचा दिया है. अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने करीब 30 लाख पेज के डॉक्यूमेंट्स जारी किए, जिसके बाद 10 देशों में 15 से ज्यादा बड़े अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया.

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

मिशन चंद्रयान-4 के लिए इसरो ने चांद पर खोजी लैंडिंग की जगह: Chandrayaan-4: मिशन चंद्रयान-4 के लिए इसरो ने चांद पर लैंडिंग की जगह खोज ली है. इसरो ने मिशन शुरू होने से दो साल पहले चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (साउथ पोल) क्षेत्र में अपने लैंडर के उतरने के लिए एक स्थल की पहचान की है. इस मिशन के तहत चंद्रमा के नमूने लाए जाएंगे. यह भारत का अब तक का सबसे जटिल चंद्रमा मिशन होगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने पहले कहा था, ‘हम चंद्रयान-4 के लिये 2028 का लक्ष्य रख रहे हैं. (पढ़े पूरी खबर)

सीएम सरमा ने गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ पर खोली ‘पाकिस्तान फाइल्स’: Himanta Biswa Sarma Vs Gaurav Gogoi: बीजेपी के AI वीडियो पर बड़ा विवाद छिड़ गया है. असम में चुनाव से पहले हिमंत बिस्वा सरमा की तरफ से ‘पाकिस्तान फाइल्स’ खोलने पर बवाल मच गया है. सीएम सरमा और गौरव गोगोई के बीच तीखी बयानबाजी हुई. वही विपक्ष ने इस सियासी खींचतान और आपत्तिजनक वीडियो पर कड़ा विरोध जताया है.  (पढ़े पूरी खबर)

PM मोदी से परिवार संग मिले मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सचिन के साथ इस दौरान पत्नी अंजलि, बेटे अर्जुन, बेटी सारा और अर्जुन की मंगेतर सानिया भी मौजूद थीं। मालूम हो कि अर्जुन और सानिया की शादी को लेकर कई दिनों से अटकलें चल रही थीं, लेकिन अब खुद सचिन ने इस खबर पर मुहर लगा दी है। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मार्च में सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. सचिन ने अपने परिवार से साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें शादी का न्योता दिया. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी के साथ मिलने की तस्वीरे शेयर करते हुए ये जानकारी दी. (पढ़े पूरी खबर)

अब्दुल रहमान हत्याकांड: राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने के आरोपी संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हुई हत्या के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना ने जेल के भीतर कैदियों की सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर बहस छेड़ दी है। सूत्रों के अनुसार, गंभीर मामलों में बंद तीन कैदियों को एक ही सेल में रखने के फैसले पर भी सवाल उठ रहे हैं। नियमों के तहत हाई-रिस्क कैदियों को अलग-अलग रखने की व्यवस्था होती है, इसके बावजूद एक ही सेल में रखने से सुरक्षा में चूक की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी देखा जा रहा है कि क्या जेल मैनुअल का उल्लंघन हुआ और सुरक्षा इंतजामों में कहां चूक हुई। (पढ़े पूरी खबर)

कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद: एपस्टीन फाइल्स खुलने के बाद अब ब्रिटेन में पीएम पद की कुर्सी खतरे में आ गई है। ऐसे में शबाना महमूद के नाम पर चर्चा काफी तेज है। अगर शबाना महमूद ब्रिटेन की पीएम बनती हैं तो वह ब्रिटेन की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री होंगी। शबाना के अलावा प्रधानमंत्री पद की रेस में पूर्व उपप्रधानमंत्री एंजेला रेनर का नाम भी शामिल है. एपस्टीन फाइल्स के खुलासे ने दुनिया भर में हलचल पैदा कर दी है. कई उद्योगपतियों से लेकर नेताओं के नाम सामने आने के बाद से सियासी फेरबदल भी देखने को मिल रहा है. इसका असर यूनाइटेड किंगडम यानी यूके की सियासत में भी नजर आ रहा है. यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की कुर्सी गिरने की कगार पर है. (पढ़े पूरी खबर)

सूरजकुंड मेला हादसे के बाद हरियाणा सरकार का ऐक्शन: हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद के पुलिस उपायुक्त (एनआईटी) के पद पर कार्यरत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी मकसूद अहमद का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मकसूद अहमद को नई जिम्मेदारी के लिए स्थानांतरित किया गया है, जबकि फरीदाबाद में उनकी जगह अन्य वरिष्ठ अधिकारी को नया पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया जाएगा। (पढ़े पूरी खबर)

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को साढ़े 7 साल की सजा : ईरान में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को भूख हड़ताल के बीच सात साल से ज्यादा की अतिरिक्त जेल की सजा सुनाई गई है. उनके वकील के मुताबिक, उन्हें साजिश और प्रोपेगेंडा के आरोप में कुल साढ़े सात साल की सजा और दो साल का यात्रा प्रतिबंध दिया गया है. समर्थकों ने रविवार (8 फरवरी) को यह जानकारी दी. देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षा बलों के हाथों हजारों लोगों की मौत के बाद तेहरान हर असहमति को दबाने में जुटा है. (पढ़े पूरी खबर)

चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किसानों और बेरोजगार युवकों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि 1 कट्ठा जमीन के मालिक को हर साल 4000 रुपये मिलेंगे. इसके साथ ही खेती करने वाले किसानों के लिए बिजली फ्री की जाएगी. ‘युवा साथी’ योजना के तहत 10वीं पास बेरोजगारों को हर माह 1500 रुपए मिलेंगे. बंगाल में नई सरकार बनने के बाद नहीं, युवा साथी स्कीम का फ़ायदा अप्रैल से मिलेगा. यह राशि अगस्त से नहीं, बल्कि अप्रैल से मिलने लेंगे. (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m