हेमंत शर्मा, इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंदौर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम में पदस्थ पूर्व सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार की संपत्ति कुर्क की गई है। 

नगर निगम में पदस्थ रहे राजेश परमार और उसके परिजनों की एक करोड़ 6 लाख रुपए की संपत्तियों को कुर्क किया गया है। संपत्तियों में एक रहवासी मकान, प्लॉट, फ्लैट और कृषि भूमि शामिल है।  ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने अपनी जांच शुरू की थी। 

बता दें कि 2007 से 2022 के बीच परमार ने आय से अधिक 175% संपत्ति  अर्जित की थी। जांच के दौरान राजेश परमार आय और संपत्तियों के कोई पुख्ता सबूत पेश नहीं कर सका था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m