वीरेन्द्र कुमार, दरभंगा। दरभंगा में 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की हृदयविदारक घटना के बीच जन स्वराज पार्टी के सूत्र धार प्रशांत किशोर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। परिवार से मुलाकात के बाद उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि, राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और अधिकारियों का जंगलराज चल रहा है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि, बेटियों के न्याय के लिए आवाज उठाने वालों पर ही पुलिस कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दरभंगा में घटना के बाद जब लोगों ने शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जिससे पूरे मोहल्ले में भय का माहौल है और लगातार छापेमारी से लोग डरे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि, एक ओर इतनी मर्माहत करने वाली घटना हुई है, वहीं दूसरी ओर पुलिसिया कार्रवाई से आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है, जिससे प्रशासनिक रवैया साफ झलकता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिन 30 से अधिक लोगों के फरार या भयभीत होने की बात कही जा रही है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई न की जाए और वास्तविक दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा हो ।

ये भी पढ़ें- Bihar Weather Report: बिहार में सुबह-शाम ठंड बरकरार, दिन में चढ़ रहा पारा, जानें आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम?