गोंडा। जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार कार ने परीक्षा केंद्र देखने गए छात्र के बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

दो अन्य छात्र हुए घायल

यह पूरा मामला जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गौरीगंज रोड का है। जहां मेड़ाई पुरवा नारायणपुर शाल गांव के पास सड़क हादसे में छात्र आकाश (16 वर्ष) की जान चली गई। वह अपने घर से परीक्षा केंद्र देखने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसके बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 2 अन्य छात्र सुरेंद्र निषाद और लवकुश भी घायल हुए हैं।

READ MORE: देवदूत बनी पुलिस, पानी से भरे गड्ढे में डूब रहे 5 साल के बच्चे को बचाया, पूरी घटना CCTV में कैद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आकाश के पिता के शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घायल छात्रों का इलाज जारी है। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन चल रही है।