National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (13 फऱवरी 2026) की खबरों में PM मोदी ने किया सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का उद्घाटन; अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी; एप्स्टीन मामले में हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद में भारी हंगामा; जिम्बाब्वे ने 19 साल बाद फिर दोहराया इतिहास प्रमुख रहा।

1. PM मोदी ने किया सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का उद्घाटन
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 व 2 का भव्य उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हम देश का नया इतिहास बनते देख रहे हैं. प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत ने अब विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प लेकर नए युग में प्रवेश किया है. सेवा तीर्थ परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय को जगह दी गई है.

2. डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से ईरान को धमकी दी है और कहा है कि अगर जल्द समझौता नहीं किया तो यह ईरान के लिए बहुत ही दर्दनाक साबित होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ईरान को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अगर वॉशिंगटन के साथ परमाणु समझौता नहीं हुआ तो ईरान को बहुत बुरा नतीजा झेलना पड़ सकता है. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब बातचीत की आखिरी तारीख पास आती जा रही है. ट्रंप ने यह बात इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के एक दिन बाद कही. नेतन्याहू हाल ही में व्हाइट हाउस आए थे.

3. एप्स्टीन मामले में हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद में भारी हंगामा
एप्स्टीन फ़ाइल में नाम आने के बाद लोकसभा में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका। जिसके बाद सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद नौ मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू हुई तो पीठासीन सभापति संध्या राय ने आवश्यक कागजात सदन के पटल पर रखवाए और फिर 12 बजकर छह मिनट पर सभा की बैठक नौ मार्च तक के लिए स्थगित कर दी।

4. जिम्बाब्वे ने 19 साल बाद फिर दोहराया इतिहास
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 13 फरवरी 2026 को जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया मुकाबला इतिहास बन गया. दोनों टीमें आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में 19 साल बाद आज भिड़ी. कंगारुओं को जिम्बाब्वे की टीम ने 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. इससे पहले जिम्बाब्वे ने साल 2007 में भी ऑस्ट्रेलिया को उलटफेर का शिकार बनाया था.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
शेख हसीना पर बांग्लादेश की ‘नई सरकार’ ने अलापा पुराना रागः बांग्लादेश में बीएनपी सरकार बनाने जा रही है और खालिदा जिया के लाल तारिक रहमान नए प्रधान मंत्री बनेंगे. इस बीच अपने सबसे नजदीकी पड़ोसी यानी भारत को लेकर बीएनपी ने रुख साफ करते हुए कहा है कि ‘बांग्लादेश और भारत के रिश्ते मजबूत होंगे’. सुबह पड़ोसी के साथ रिश्ते सुधारने की बात करते शाम को बीएनपी ने वही काम करना शुरू कर दिया है, जो यूनुस को ले डूबा. बीनपी ने बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लौटाने की मांग दोहराई है. एक बार फिर से बांग्लादेश सरकार ने वही पुरानी रट शुरू कर दी है. (पूरी खबर पढ़े)
CM हिमंता ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजाः असम विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच गुवाहाटी के कोर्ट ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई, जितेंद्र सिंह अलवर और भूपेश बघेल को 9 मार्च तक राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ “अपमानजनक बयान” देने से मना किया है। कोर्ट ने यह आदेश सरमा द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि के मामले के संबंध में दिया है। (पूरी खबर पढ़े)
Bangladesh Election Results 2026, तारिक रहमान ले सकते हैं PM पद की शपथः बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है. रहमान के सलाहकार सैयद मोअज़्ज़म हुसैन अलाला ने बीएनपी को चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर कहा, बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है. जमात-ए-इस्लामी को भी अच्छी संख्या में सीटें मिली हैं. शपथ ग्रहण समारोह संभवतः 14 फरवरी को होगा.” इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को मिली बंपर जीत को लेकर तारिक रहमान को बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा, चुनाव में मिली ये जीत आप पर जनता के भरोसे को दिखाती है. वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी BNP को इस जीत पर बधाई दी है. (पूरी खबर पढ़े)
भारत में निपाह वायरस से पहली मौतः पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस संक्रमण के चलते एक 25 साल की महिला नर्स की मौत हो गई है. यह राज्य में हाल के समय में निपाह वायरस से संबंधित पहली मौत बताई जा रही है. पिछले महीने जवनरी में सामने आए दो निपाह संक्रमण के केस में से एक इसी नर्स से जुड़ा था. पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से संक्रमित एक महिला नर्स की बारासात जिले में नारायण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को मौत हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नर्स वायरस से संक्रमित होने के बाद लंबे समय तक कोमा में रही. इलाज के दौरान उसे फेफड़ों का संक्रमण और अस्पताल से भी संक्रमण हो गया और अंत में दिल की धड़कन रुकने से उसकी मौत हो गई. (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


