16 February History : भारतीय और विश्व के इतिहास में 16 फरवरी की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा हुआ है. आज ही के दिन विश्व की पहली क्लोन भेड़ डॉली को दया मृत्यु दी गई थी. लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी थी. इसके अलावा आज की तारीख पर और भी कई घटनाएं हुई, जिन्हें आप नीचे स्क्रोल कर पढ़ सकते हैं.

30 नवंबर का इतिहास

16 फरवरी का इतिहास

1914 – लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी.

1918 – लुथियाना ने खुद को स्वतंत्र घोषित किया.

1959 – राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने फुलगेनसियो बतिस्ता को अपदस्थ करने के बाद क्यूबा की सत्ता संभाली.

1969 – मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया.

1982 – कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में पहली बार जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

1986 – मेरिओ सोरेस पुर्तगाल के प्रथम असैनिक राष्ट्रपति निर्वाचित.

1987 – पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने की क्षमता वाले मिसाइल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया.

1990 – सैम नुजोमा नामीबिया के पहले राष्ट्रपति निर्वाचित.

1994 – इंडोनेशिया के सुमात्रा में 6.5 तीव्रता के भूकंप के भीषण झटकों से 200 लोगों की मौत.

2001 – अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों का इराक पर हमला.

2003 – विश्व की पहली क्लोन भेंड़ डोली को दया मृत्यु दी गई.

2004 – इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच वार्ता प्रारम्भ.

2008 – मध्य प्रदेश शासन द्वारा पार्श्व गायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया गया. बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ का शुभारम्भ किया. पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में मिराज विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ.

2009 – कार्यवाहक वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2009-10 का अंतरिम बजट पेश किया.

2010 – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि कैलाश वाजपेयी, मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा तथा अंग्रेज़ी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी समेत 23 लोगों को वर्ष 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

2013 – पाकिस्तान के हजारा कस्बे स्थित एक बाजार में हुए बम विस्फोट में 84 लोग मारे गए और 190 घायल हुए.