लखनऊ। बख्शी का तालाब विधान सभा क्षेत्र से विधायक योगेश शुक्ला की मां का निधन हो गया। विधायक ने अपने फेसबुक हैंडल पर पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
सीएम योगी ने जताया दुख
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि लखनऊ में बख्शी का तालाब विधान सभा क्षेत्र से विधायक योगेश शुक्ला की पूज्य माता का निधन अत्यंत दुःखद है।मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बक्शी का तालाब (लखनऊ) विधानसभा क्षेत्र से मा. विधायक योगेश शुक्ला की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


