बहराइच। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक जंगली हाथ ने बाइक पर सवार एक ही लोगों पर हमला कर दिया। जिससे एक महिला की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन चल रही है।
2 बेटों को गंभीर चोटें आई है
पुलिस ने बताया कि बाइक में सवार होकर एक महिला अपने दो बेटे के साथ जा रही थी। इसी दौरान एक हाथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। वहीं महिला के 2 बेटों को गंभीर चोटें आई है। उन्हें आनन फानन में अस्पताल रेफर किया गया है।
READ MORE: सड़क पर दौड़ी मौत, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो पलटी, 2 लोगों की थम गई सांसें
इलाके में भय का माहौल
घटना को लेकर स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि यह हाथी जंगली इलाकों से बाहर आकर गांव में पहुंच गया था और वहां के लोगों के लिए खतरे की घंटी बन गया था। वन विभाग ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हाथी की पहचान कर उसे सुरक्षित जंगलों में भेजने की कोशिश की जा रही है। घटना से इलाके में भय का माहौल है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


