National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (15 फऱवरी 2026) की खबरों में टी-20 वर्ल्डकप- भारत ने PAK को हराया, पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की; बांग्लादेश पीएम की शपथ में मोदी नहीं जाएंगे, ओम बिरला भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व; ईरान में महायुद्ध का संकेत; पाक आर्मी चीफ की म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में घनघोर बेइज्जती प्रमुख रहा।

1. टी-20 वर्ल्डकप- भारत ने PAK को हराया, पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 55वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया है। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में भारत ने ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 7 विकेट पर 175 रन बनाए थे। जवाब में 176 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी पाकिस्तानी टीम 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर 114 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए जीत हासिल की।

2. बांग्लादेश पीएम की शपथ में मोदी नहीं जाएंगे, ओम बिरला भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व
बांग्लादेश में बीते दिनों आम चुनाव हुए, जिसके नतीजे भी सामने आ गए हैं। इस चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को बहुमत हासिल हुए है। ऐसे में अब बांग्लादेश में बीएनपी के नेतृत्व में नई सरकार बनने वाली है। पार्टी के मुताबिक बीएनपी के शीर्ष नेता तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक उनके शपथ ग्रहण समारोह में भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे। वह तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।

3. ईरान में महायुद्ध का संकेत
ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता और बढ़ते सैन्य तनाव के बीच एक मीडिया की टीम तेहरान से आगे बढ़कर उस पवित्र शहर कोम (Qom) पहुंच गई है, जिसका शिया समुदाय में न केवल आध्यात्मिक महत्व है, बल्कि ईरान के कई बड़े फैसले इसी जगह से जुड़े होते हैं. कोम में फातिमा मासूमेह का प्रसिद्ध श्राइन स्थित है. कोम श्राइन आजतक की टीम की सूत्रों ने बताया कि ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई ने हाल ही में यहां दौरा किया था. ये दौरा इसलिए खास है, क्योंकि इतिहास में सुप्रीम लीडर जब-जब कोम के श्राइन (खासकर फातिमा मासूमेह श्राइन और जामकरण मस्जिद) पहुंचते हैं तो अक्सर उसके बाद ईरान कोई बड़ा ऐलान करता है या सैन्य कार्रवाई की शुरुआत होती है.

4. पाक आर्मी चीफ की म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में घनघोर बेइज्जती
जर्मनी के म्यूनिख शहर में आयोजित म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अपनी टीम के साथ सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे. जैसे ही वे एंट्री गेट के पास पहुंचे, वहां तैनात सुरक्षा अधिकारी ने उनके नाम बैज की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘क्या आप इसे सामने की ओर कर सकते हैं?’ अधिकारी ने उनके गले में लटक रहे आईडी कार्ड को ठीक से सामने रखने के लिए कहा. यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और बाद में सोशल मीडिया पर शेयर की गई. इस वीडियो में एक सुरक्षा अधिकारी उन्हें कॉन्फ्रेंस में प्रवेश से पहले अपना पहचान पत्र ठीक से दिखाने के लिए कहता नजर आ रहा है.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
आर्मी, FTA और बजट को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा बयानः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट, FTA, रक्षा बजट बढ़ाने और MSME सेक्टर के लिए फायदे को लेकर अपने इंटरव्यू में कई अहम बातें कही हैं। देश के रक्षा बलों की मदद करने और उनको मजबूत करने के सवाल पर PM मोदी ने कहा कि सरकार को जो भी करना होगा, वह करेगी। वहीं, व्यापार सौदों पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजनीतिक स्थिरता और राजनीतिक पूर्वानुमान क्षमता ने हमारे देश में निवेशकों का विश्वास बहाल किया है। इस साल का बजट भारत के विकसित देश बनने की चाहत को दिखाता है। ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ मजबूरी में पैदा होने वाला अवसर नहीं है, बल्कि ये तैयारी और प्रेरणा से उपजा ‘हम तैयार हैं’ वाला क्षण है। (पूरी खबर पढ़े)
BLA लड़ाकों के सामने पाकिस्तानी सेना ने मानी हारः बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के सामने असीम मुनीर की फौलादी सेना ने सरेंडर कर दिया है। बीएलए लड़ाकों के गिरफ्त में आये 7 पाकिस्तानी सैनिकों ने घुटने के बल बैठकर सरेंडर किया है। इस घटना के बाद से मुनीर और शहबाज की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती हो रही है। बलूचिस्तान ने 7 पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बनाने के बाद पाकिस्तान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम जारी किया है। पाकिस्तानी सैनिकों के सरेंडर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर मुनीर और शहबाज की गीदड़भभकियों की कलई खोल रही हैं। (पूरी खबर पढ़े)
राहुल गांधी गलत प्रोफेशन मेंः जानी-मानी एस्ट्रोलॉजर जय मदान ने एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में कांग्रेस लीडर राहुल गांधी के बारे में एक सीधी-सादी पॉलिटिकल भविष्यवाणी करके सुर्खियां बटोरीं. उन्होंने कहा, “मुझे वह आदमी पसंद है, लेकिन वह गलत प्रोफेशन में है.” मदान से कार्यक्रम के रैपिड-फायर राउंड में पूछा गया कि क्या राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री बनेंगे. उन्होंने जवाब दिया, “मुझे वह आदमी पसंद है, लेकिन वह गलत प्रोफेशन में है.” (पूरी खबर पढ़े)
ईरान सरकार के खिलाफ 2.5 लाख लोगों का प्रदर्शनः यूरोप में अब ईरान की खामेनेई शासन के ख़िलाफ़ आवाज उठने लगी है. जर्मनी के म्यूनिख शहर में शनिवार को ईरान की सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ी रैली आयोजित की गई, जिसमें पुलिस के अनुसार लगभग 2.5 लाख लोगों ने हिस्सा लिया. यह प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ जब म्यूनिख में वैश्विक नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी. रैली को ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी के आह्वान पर ‘ग्लोबल डे ऑफ एक्शन’ के अंतर्गत आयोजित किया गया था. (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


