सोहराब आलम, मोतिहारी। राजस्थान के अलवर जिले में भिवाड़ी खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में आज सोमवार की सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण हादसा हो गया। तेज धमाके के बाद लगी भीषण आग की चपेट में आने से 8 लोगों की जिंदा जल गए। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मरने दो मृतक मोतिहारी के शिकारगंज थाना क्षेत्र स्थित नरूलाहा गांव के रहने वाले थे।
घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में मातम पसर गया। सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजन शिवजी पासवान ने बताया कि, मेरा बेटा राजस्थान में 3 वर्षों से काम कर रहा था और इस बार होली में आने का वादा भी किया था, लेकिन उससे पहले की बड़ी घटना घट गई और उसकी मौत हो गई। घटना से हम लोग काफी मर्माहत है कि हमारा बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा।
वहीं, मृतक की मां लाल चुन्नी देवी ने बताया कि, बेटे से रोज बात होती थी। हाल-चाल भी हम पूछते थे। इस बार होली में सब लोग परिवार के साथ होली मनाने के लिए उन लोगों ने वादा किया था। लेकिन इस घटना ने हमारे परिवार की खुशीया छीन ली। हम लोग काफी दुखी हैं।
ये भी पढ़ें- शर्मनाक: यूपी की महिला डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, विरोध करने पर पीटा, ऑर्केस्ट्रा संचालक समेत 3 गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


