इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के निशाने पर 1000 टन यूरेनियम है. अगर यह यूरेनियम उसके हाथ लगता है, तो पूरी दुनिया खतरे में आ सकती है. क्योंकि यह यूरेनियम दुनिया के कुल यूरेनियम का 10 प्रतिशत है. पूरी दुनिया में अनुमानत: 10 हजार टन यूरेनियम है. यूरेनियम को ही संवर्धित कर सबसे खतरनाक परमाणु हथियार बनाया जा सकता है. इस्लामिक स्टेट को दुनिया का सबसे क्रूर आतंकी संगठन माना जाता है. इसकी स्थापना साल 2013 में हुई थी.
यूएन सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक इस्लामिक स्टेट वर्तमान में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सीरिया, इराक और अफ्रीकी देशों में एक्टिव है. इस संगठन का मकसद इस्लामिक कट्टरपंथ को दुनिया में वापस लाना है.
नाइजर के नियामे में 1000 टन यूरेनियम रखा है. कुछ दिन पहले इस्लामिक स्टेट (ISIS) के लड़ाकों ने इस पर कब्जा जमाने के लिए हमला किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. आईएसआईएस के लड़ाकों ने इस पर फिर से हमला करने की बात कही है. अगर यह उसके हाथ लगता है तो उससे 107 परमाणु हथियार बनाए जा सकते हैं.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नाइजर के पास 1000 टन यूरेनियम है, जिसे वहां की सरकार ने सुरक्षा के मद्देनजर नियामे के आसपास रखा है. पहले यूरेनियम की रक्षा फ्रांस की कंपनी कर रही थी, लेकिन अब समझौता टूट जाने की वजह से नाइजर की सेना ही इसे देख रही है. नाइजर में आंतरिक संघर्ष का माहौल है, जिसमें इस्लामिक स्टेट की निशाने पर 1000 टन यूरेनियम है.
नाइजर इन यूरेनियम को बेचने के लिए चीन और रूस जैसे देशों से बात कर रहा है, लेकिन उसे अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. अखबार के मुताबिक इस्लामिक स्टेट के लड़ाके एक बार इसे अपने कंट्रोल में लेने के लिए हमला भी कर चुके हैं. हालांकि, उन लड़ाकों को इसे कब्जाने में सफलता नहीं मिली.
वहीं ISIS ने इस मामले में साप्ताहिक अखबार अल-नबा के जरिए एक बयान जारी किया है. इसमें इस्लामिक स्टेट ने कहा कि उसके प्रयास भले ही विफल हो गए हो, लेकिन आने वाले वक्त में वह भंडार को ढूंढ निकालने का पूरा प्रयास करेगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


