चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में इंटरनेशनल गैंग के नाम पर लगातार व्यापारी और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े डॉक्टर को धमकी मिलती हुई नजर आ रही है। इसी के तहत एक डॉक्टर को इंटरनेट कॉलिंग के द्वारा धमकी दी गई है, जिसकी अब साइबर सेल के द्वारा जांच की जा रही है।
एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा के मुताबिक अरविंदो हॉस्पिटल के महाप्रबंधक राजीव सिंह और नीरज सेन को बीती रात को इंटरनेट कॉल के माध्यम से धमकी दी गई है नंबर (+1812) है, जिसमें उनको बोला गया कि मैं दाऊद इब्राहिम के न्यूयॉर्क ऑफिस से बोल रहा हूं। आप स्ट्रीट डॉग को बोरी में भरकर कहां पर भेज रहे हो। जिस पर से डॉ नीरज ने कहा कि आप कौन बोल रहे हैं और इसी दौरान काफी लंबी चर्चा भी हुई।
पुलिस ने मामले में बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि स्टेट डॉग के लिए दाऊद इब्राहिम के यहां से फोन आना यह कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस का मानना है कि इंटरनेट कॉल का उपयोग कर कई लोग इस तरह के धमकी देने की वारदात को अंजाम देते हैं। फिलहाल अभी इस नंबर के आधार पर कि इंटरनेट के जरिए या कॉल किया गया, इसकी जांच की जा रही है। पिछले दिनों महू में भी एक कारोबारी को 5 करोड रुपए की धमकी से जुड़ा हुआ मामला सामने आया था दोनों ही मामलों में साइबर की टीम बारीकी से जांच में जुट चुकी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


