18 February History : यू तो हर दिन कुछ घटित होता है, लेकिन कई घटनाएं इतिहास के पन्नों में शुमार हो जाती हैं. यह घटनाएं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं. 18 फरवरी के तारीख पर भी कई घटनाएं हुई हैं, जैसे अमेरिकी वैज्ञानिक क्लाइड टॉमबॉग ने प्लूटो को खोज निकाला. वहीं दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 68 लोग की मौत हो गई. इसके अलावा आज की तारीख पर हुई अन्य घटनाओं को आप नीचे स्क्रोल कर पढ़ सकते हैं.

1614 – जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्ज़ा किया.
1695 – फ़्रांसीसी खोजी ला सेले ने टेक्सास में बस्ती बसाई.
1884 – चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फौजें सुडान पहुंची.
1900 – दक्षिण अफ्रीकी युद्ध में पाई क्रोन्स ने ब्रिटिश फौजों के सामने हथियार डाल दिए.
1905 – शामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की.
1911 – एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई, जो 10 कि.मी. की थी. विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ, जिसमें 6500 पत्र नैनी ले जाए गये.
1915 – प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबंदी की.
1930 – प्लूटो की खोज क्लाइड टॉमबा द्वारा की गई. इसे लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल का नौवां ग्रह माना गया, लेकिन बाद में इससे ग्रह का दर्जा वापस ले लिया गया.
1941 – अमेरिका के गायक इमा थॉमस का जन्म हुआ.
1943 – नाजी सेना ने व्हाइट रोज आन्दोलन के सदस्यों को गिरफ़्तार किया.
1945 – द्वितीय विश्वयुद्ध में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई.
1946 – शाही नौसेना विद्रोह मुंबई में हुआ.
1954 – पहले चर्च आफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में की गई.
1965 – द गांबिया युनाइटेड किंगडम के शासन से स्वतंत्र हुआ.
1965 – चीन द्वारा पाकिस्तान को 60 करोड़ डॉलर का ब्याजमुक्त कर्ज देने के समझौते पर दोनो देशों के प्रतिनिधियों ने कराची में दस्तख्त किए.
1970 – फ़िलिपीन्स में युवकों ने अमेरिकी सैन्य अड्डों के विरोध में अमेरिकी दूतावास पर धावा बोला.
1971 – भारत और ब्रिटेन के बीच उपग्रह सम्पर्क कायम हुआ.
1977 – अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई.
1979 – सहारा रेगिस्तान में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई. अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है.
1983 – अमेरिका के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी लूट की ऐसी घटना हुई, जिसमें 13 लोग मारे गये.
1988 – बोरिस येल्तसिन सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो से हटा दिये गए.
1989 – अफ़ग़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की.
1991 – आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने विक्टोरिया स्टेशन पर हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए.
1998 – सी. सुब्रह्मण्यम को भारत रत्न से सम्मानित किया गया. उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए देश के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया. वह 1964 से 1966 के बीच भारत के कृषि मंत्री रहे. हरित क्रांति में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.
1999 – भारत और बंगलादेश के बीच बस सेवा पर समझौता हुआ.
1999 – अमेरिका हथियार निर्यातक देशों की सूची में प्रथम स्थान पर घोषित. महाराष्ट्र के पोल्ट्री फ़ार्म में भारत का पहला फ़्लू केस दर्ज हुआ. भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस आरम्भ.
2001 – एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. दोषी ठहराये जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गयी.
2002 – फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट की फ़ांसी की सज़ा को राष्ट्रपति ने उम्रकैद में बदला.
2003 – दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये.
2006 – फिलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास के नेता इस्माइल हीनया को नई सरकार का गठन करने को कहा, महाराष्ट्र के पोल्ट्री फ़ार्म में भारत का पहला फ्लू केस दर्ज हुआ. भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस आरम्भ.
2007 – दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम धमाके में 68 लोग मारे गए.
2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी. पाकिस्तान में बरसों के सैनिक शासन के बाद हुए चुनाव में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की 120 सीट पर जीत.
2009 – लोकसभा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय विधेयक 2009 पेश हुआ.
2014 – आंध्र प्रदेश का विभाजन करके तेलंगाना के रूप में देश के 29वें राज्य की स्थापना का प्रस्ताव लोकसभा में पारित.
2014 – यूक्रेन की राजधानी कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 76 लोगों की मौत और सैंकड़ों लोग घायल.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


