अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के गोलाबंद गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में कुएं में गिरने से दो आठ वर्षीय बच्चों की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
कुएं के पास खेल रहे थे बच्चे
जानकारी के अनुसार गांव के सिवान मनवार में चार बच्चे खेल रहे थे। खेलते-खेलते दो बच्चे पास स्थित कुएं के करीब पहुंच गए और अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों कुएं में गिर पड़े। साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया।
READ MORE: : रफ्तार ने रोकी सांसेंः डंपर और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत, मौके पर 3 लोगों की मौत, मंजर देख सहम उठे लोग
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला और आनन-फानन में नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान आठ वर्षीय हर्ष और आठ वर्षीय अंकुश के रूप में हुई है। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम पसर गया।
READ MORE: प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, तभी पहुंच गया पति, फिर आशिक का कर दिया काम तमाम
घटना की सूचना मिलते ही नौगढ़ के एसडीएम विकास मित्तल पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है और ग्रामीणों ने प्रशासन से खुले कुओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


