फिरोजाबाद। जिले के शिकोहाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस घर में शादी की तैयारियां और शहनाइयों की गूंज थी, वहां अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया जब शादी वाले दिन ही दुल्हन नकदी और आभूषण लेकर अपने प्रेमी प्रशांत यादव के साथ घर से चली गई।
घर में मचा हड़कंप
परिजनों को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, परिवार सदमे में आ गया और शादी का माहौल मातम में बदल गया। रिश्तेदारों और मेहमानों के सामने परिवार काफी परेशान नजर आया। युवती की मां सदमे से बेहोश हो गई।
READ MORE: प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, तभी पहुंच गया पति, फिर आशिक का कर दिया काम तमाम
परिजनों की आंखें नम
इसी दौरान दुल्हन की छोटी बहन ने बड़ा फैसला लेते हुए परिवार की इज्जत बचाने के लिए खुद मंडप में बैठने का निर्णय लिया। उसने दूल्हे के साथ सात फेरे लेकर शादी की रस्में पूरी कीं। बेटी के इस त्याग और समर्पण को देखकर परिजनों की आंखें नम हो गई।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


