MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फरवरी महीने में तीसरी बार मौसम बदलेगा। प्रदेश के कई जिलों में आज बुधवार को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं एमपी में वर्तमान में हल्की सर्दी का दौर जारी रहेगा। सुबह और रात के समय ठंड पड़ेगी। अधिकतर शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर और रात का तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहेगा।

आज यहां पानी गिरने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज बुधवार को कई जिलों में बारिश की संभावना है। ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, रतलाम, आलीराजपुर, अशोकनगर, आगर-मालवा, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, मंदसौर, मुरैना, धार, झाबुआ, गुना, नीमच, दतिया, भिंड, छतरपुर, टीकमगढ़ और नीमच में पानी गिरने के आसार है। वहीं भोपाल, विदिशा, सागर, सीहोर, देवास, दमोह, बड़वानी, खरगोन, सतना और पन्ना में बादल छाया रहेगा।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक, विधानसभा में पेश होगा पहला पेपरलेस बजट, ग्वालियर में किसान सम्मेलन आज, सीएम डॉ मोहन मुंबई दौरे पर रहेंगे, कर्ज को लेकर श्वेत पत्र मांगेगा विपक्ष

अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

प्रदेश में अगले दो दिन मौसम का हाल कैसा रहेगा, आइए जानते है। आईएमडी के मुताबिक, 18 फरवरी यानी आज बुधवार को 22 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बताया जा रहा है कि कहीं-कहीं आंधी भी चलने की संभावना है। रात के तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। वहीं 19 फरवरी यानी गुरुवार को ग्वालियर चंबल के कुछ हिस्सों में सिस्टम का असर दिखाई दे सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m