17 फरवरी को BNP नेता तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान उनकी कैबिनेट का भी गठन हो गया है. तारिक कैबिनेट में दो हिंदू अल्पसंख्यकों को भी मंत्रालय दिए गए हैं, जो बांग्लादेश के समावेशी और सेक्युलर रुख को दिखा रहा है. बांग्लादेश के हाल के पार्लियामेंट्री चुनावों में BNP के तारिक रहमान PM बने, और दो हिंदू माइनॉरिटी मिनिस्टर के साथ कैबिनेट बनाई। यह कदम बांग्लादेश के सबको साथ लेकर चलने वाले नज़रिए को दिखाता है और इसने भारत में एक बहस छेड़ दी है, जिसमें कांग्रेस ने BJP में मुस्लिम मिनिस्टर न होने की आलोचना की है.
पड़ोसी देश में हाल ही में हुए पार्लियामेंट्री चुनावों बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने जबरदस्त जीत हासिल की है.
बांग्लादेश चुनाव में मिली अल्पसंख्यकों उम्मीदवारों को जीत और मंत्रालय में जगह को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने एक्स पर ट्वीट किया, “जब बांग्लादेश अपनी कैबिनेट में दो हिंदू अल्पसंख्यकों को स्थान दे सकता है, तो भारत में मुस्लिम मंत्रियों की संख्या शून्य क्यों? क्या यही समावेशी शासन है, प्रधानमंत्री जी?”
भारत की बात करें तो भारत में कोई भी मुस्लिम मंत्री नहीं है और बीजेपी से MP ने नहीं है. जिसके बाद विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं कि भारत में कैसा समावेशी शासन है.
वहीं दीपेन दीवान को चटगांव हिल ट्रैक्ट्स अफेयर्स दिया गया है. वहीं निताई रॉय चौधरी को कल्चरल अफेयर्स मंत्री बनाया गया है. इसके अलावा तीसरे चुने गए माइनॉरिटी MP सचिन प्रू हैं, जो BNP के सीनियर लीडर और बौद्ध धर् से आते हैं. चौथे माइनॉरिटी कैंडिडेट दीपेन दीवान बौद्ध मेजोरिटी वाले चकमा एथनिक माइनॉरिटी ग्रुप से हैं. दीपेन ने दक्षिण-पूर्वी रंगमती पहाड़ी जिले की एक सीट से जीत हासिल की है. हालांकि उनकी धार्मिक पहचान साफ़ नहीं है और कई लोग उन्हें हिंदू बताते हैं.
बांग्लादेश आम चुनावों में अल्पसंख्यक समुदायों के चार उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जिनमें दो हिंदू भी शामिल हैं. बता दें, ये सभी BNP के उम्मीदवार थे. गोयेश्वर चंद्र रॉय और निताई रॉय चौधरी दो हिंदू उम्मीदवार हैं जो बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के टिकट पर जीते हैं. बांग्लादेश चुनाव में रहमान की पार्टी के नेतृत्व वाले राजनीतिक गठबंधन ने 212 सीटें जीतीं, जबकि उसके मुख्य प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 77 सीटें मिलीं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


