समीर शेख, बड़वानी। जिले के पाटी नगर में पागल कुत्ते ने मासूम बच्ची समेत 4 लोगों पर हमला कर दिया। कुत्ते के पागल होने की पता चलने पर ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। पंचायतकर्मी कुत्ते को पकड़ने का प्रयास कर रहे लेकिन वो झाड़ियां में जाकर छुप जाता है। कुत्ते को पकड़ने का प्रयास जारी हैं ताकि अन्य लोगों को ना काट सके।

आंगन में खेल रही मासूम बच्ची को काटा

दरअसल नगर के गंधावल रोड स्थित गायत्री मंदिर परिसर में ही रहने भय्यू जमरे के लड़की गुंजन को पागल कुत्ते ने काट दिया। गुंजन घर के आंगन में खेल रही थी तभी अचानक पागल कुत्ता दौड़कर आया और बच्ची को काट दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और मौके से कुत्ते को भगाया। इसके बाद अस्पताल में उसका इलाज कराया।

पागल कुत्ते को पंचायतकर्मी ढूंढ रहे

दूसरी ओर झिदोडी पति थेबड़ा को भी इसी पागल कुत्ते ने काट लिया। जिससे वह भी जख्मी हो गई और अन्य लोगों को भी जख्मी किया। जिनका भी अस्पताल में इलाज कराया गया। फिलहाल सभी स्वस्थ हैं। उधर पंचायत कर्मी गली मोहल्ले में घूम घूमकर पागल कुत्ते को ढूंढ रहे है लेकिन वो अभी तक पकड़ में नहीं आया है। पंचायत ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पंचायत कर्मचारियों ने बताया कि पागल कुत्ता भूरे रंग का है जो अचानक लोगों पर हमला कर रहा है। नगरवासी रात को घर से बाहर न निकले। खासकर बच्चों का ध्यान रखें।

तहसीलदार और नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी: पटवारी निलंबित, कलेक्टर की कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m