पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के लिए BJP कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इसी बीच बीजेपी ने चुनावों के लिए अपने कैंपेन के तहत पश्चिम बंगाल में ‘परिवर्तन रथ यात्रा’ निकालने का फैसला लिया है. इस यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे. यात्रा का समापन कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में होगा और पीएम मोदी यहां एक बड़ी जससभा को संबोधित करेंगे. पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बताया कि यात्रा 1 मार्च को कूच बिहार साउथ से शुरू होगी. आने वाले चुनावों को देखते हुए और तृणमूल कांग्रेस को हराने के मैसेज के साथ लोगों तक पहुंचने के लिए, पूरे राज्य में परिवर्तन यात्राएं निकाली जाएंगी.
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बताया कि परिवर्तन रथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है. पश्चिम बंगाल में BJP ‘परिवर्तन रथ यात्रा’ निकालेगी. इस यात्रा के समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.
समिक भट्टाचार्य ने बताया कि यात्रा 1 मार्च को कूच बिहार साउथ, कृष्णानगर साउथ, गरबेटा, रायदिघी और कुल्टी से और 2 मार्च को इस्लामपुर, संदेशखली, हसन और अमता से शुरू होगी. यह प्रोग्राम 3 मार्च और 4 मार्च को डोल यात्रा और होली के मौके पर रोक दिया जाएगा. 5 से 10 मार्च तक, यह प्रोग्राम राज्य के अलग-अलग विधानसभा इलाकों का दौरा करते हुए कुल 5,000 किमी. से ज्यादा का सफर तय करेगा. इस यात्रा के दौरान करीब 60 बड़ी और 300 से ज्यादा छोटी पब्लिक मीटिंग करने का प्लान है.
समिक भट्टाचार्य ने बताया कि पिछले 15 सालों में, राज्य में डेमोक्रेटिक अधिकार खत्म हो गए हैं और करप्शन ने एक इंस्टीट्यूशनल रूप ले लिया है. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 9 यात्राएं निकाली जाएंगी. इस यात्रा के समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.
भट्टाचार्य के मुताबिक, हर विधानसभा इलाके में रथ, झांकी और कैंपेन होंगे. यह यात्रा मार्च के आखिर में कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पब्लिक मीटिंग के साथ खत्म होगा. मार्च के दूसरे सप्ताह के आखिर में 14/15 मार्च को यह समापन रैली होने की संभावना है.
सत्तारूढ़ टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने हैं. बीजेपी इस बार चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. पार्टी के तमाम नेता टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को घेरे हुए हैं. माना जा रहा है कि परिवर्तन रथ यात्रा भी बीजेपी की रणनीति का एक हिस्सा है. पश्चिम बंगाल में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी के तमाम बड़े नेता लगातार पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह पिछले करीब डेढ़ महीने से करीब 3 बार बंगाल जा चुके हैं. बुधवार को एक बार फिर वह बंगाल जा रहे हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


