मध्यप्रदेश के तीन जिलों में अलग अलग कारणों से आत्महत्या का मामला सामने आया है। सीहोर जिले के इछावर में नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दमोह के बेलाताल के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। वहीं छिंदवाड़ा जिले में पेड़ पर युवक का शव फंदे पर लटके और कुछ दूरी पर युवती का शव भी मिला है। सभी मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।
फांसी का फंदा डालकर जीवन लीला समाप्त
अनिल मालवीय, इछावर। सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र के बोरदी गांव में नव विवाहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के समय सास ससुर खेत पर थे। मृतिका और उसका 8 महीने का बेटा घर पर था। विनिता नागर पति गोलू उम्र 30 साल ने घर में फांसी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इछावर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पागल कुत्ते का आतंक: मासूम बच्ची समेत चार लोगों को काटा, ग्रामीणों में डर का माहौल
सड़क किनारे मिला नसीर का शव, दुर्घटना में मौत की आशंका
बीडी शर्मा, दमोह। शहर के बेलाताल के पास आज सुबह एक व्यक्ति का शव से सनसनी फैल गई है। मार्निंग वॉक पर गए लोगों की नजर बेलाताल के पास किनारे पर पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी, तब पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो शख्स की मौत हो चुकी थी। मृतक के शरीर से खून बह रहा था और पहली नजर में रात के समय किसी वाहन से दुर्घटना से मौत की संभावना जताई है। मृतक का नसीर खान और न्यू दमोह का रहने वाला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस जांच में जुटी है।
तहसीलदार और नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी: पटवारी निलंबित, कलेक्टर की कार्रवाई
800 मीटर की दूरी पर युवक-युवती की लाश मिली
शरद पाठक, छिंदवाड़ा। जिले के जुन्नारदेव के दमुआ थाना अंतर्गत कन्हान नदी में एक युवती लाश मिली जिसकी पहचान भारती डहरिया के नाम से हुई है। साथ ही एक युवक की लाश युवती की लाश से 800 मीटर की दूरी में फांसी में लटकी मिली है। बताया जाता है कि युवक युवती के बीच प्रेम संबंध थे। मामले में युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है पुलिस को ऐसा प्रतीत हो रहा है युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर फांसी पर झूल गया होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
फिर एक चिटफंड कंपनी फरारः 300 से अधिक लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी, LJCC के खिलाफ शिकायत लेकर SP
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


