औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया की रीना अब कोर्ट में पलट गई। बैड पर सांप की कांचली रख बॉयफ्रेंड संग फरार हुई रीना ने वीडियो जारी करके प्रेमी संग शादी का दावा किया था। मगर अब वह पलट गई। उसने कहा कि उसे नहीं पता वह कैसे और कहां गई। अब में अपने माँ बाप के साथ रहना चाहती हूं।

शादी करने वाला BF सोचता रह गया।

बता दें कि रीना को कलमबंद बयान के लिए न्यायालय में पेश किया गया था। कोर्ट से निकलने के दौरान उसने मीडिया से कहा कि वह अपने घर जाना चाहती है। पूछने पर रीना ने बताया कि वह बिस्तर पर सांप की केंचुली वाली बात भी नहीं जानती। इस दौरान लगातार वह घर जाने की ही रट लगाती रही। जिसके बाद उसे उसके माता पिता के साथ भेज दिया गया। शादी करने वाला BF सोचता रह गया। उसके साथ क्या से क्या हो गया।

READ MORE: सीमा हैदर ने छठे बच्चे को जन्म दिया, इस बार हुआ बेटा, 11 महीने पहले हुई थी बेटी

ऐसे शुरू हुआ था मामला

युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। स्वजन उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे। जिससे वह नाराज थी। इसी बीच वह घर से लापता हो गई। सुबह स्वजन ने बिस्तर पर सांप की कांचली और युवती के गहने पड़े होने की बात कही। गांव में अफवाह फैल गई कि युवती ‘नागिन’ बन गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। युवती के पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस बीच युवती ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कहा कि वह अपनी मर्जी से गई है और उसने युवक से विवाह कर लिया है।