ईरान में न्यूक्लियर साइट बुशहर से करीब 100 किमी दूर बिदुखन में भूकंप का झटका महसूस किया गया है. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.5 बताई जा रही है. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था. यह सामान्य भूकंप था या परमाणु परीक्षण…इसके बारे में ईरान की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. भूकंप का झटका ऐसे वक्त में महसूस किया गया है, जब ईरान पर अमेरिका हमले की तैयारी कर रहा है.
जर्मनी रिसर्च सेंटर के मुताबिक ईरान में भूकंप का जो झटका महसूस किया गया है, उसकी तीव्रता 5.5 की थी. ईरान में यह भूकंप का झटका बुशहर से करीब 100 किमी दूर पर महसूस किया गया है. बुशहर में ईरान की अहम न्यूक्लियर साइट है.
सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान ने परमाणु परीक्षण कर लिया? जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंस के मुताबिक गुरुवार को भारतीय समयानुसार (करीब 10 बजे सुबह) दक्षिण ईरान में भूकंप का झटका महसूस किया गया. शक की सुई इसलिए भी है, क्योंकि परमाणु परीक्षण के दौरान 4 से लेकर 5.5 तीव्रता के ही भूकंप आते हैं.
बुशहर में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रूस संचलित करता है. रूस ने हाल ही में यहां पर 8 और साइट बनाने की घोषणा की थी. जानकारों का कहना है कि बुशहर में ही ईरान चुपचाप परमाणु हथियार तैयार कर सकता है.
ईरान के पास 10 परमाणु हथियार बनाने इतना यूरेनियम है. इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक ईरान के पास वर्तमान में 440 किलो यूरेनियम है.
यह यूरेनियम 60 प्रतिशत तक जून 2025 में संवर्धित था. 90 प्रतिशत तक संवर्धित होने के बाद यूरेनियम से परमाणु हथियार तैयार किया जा सकता है.
बुशहर ईरान का एकमात्र न्यूक्लियर साइट है, जो चालू है. ईरान का कहना है कि यहां पर यूरेनियम के जरिए बिजली का उत्पादन किया जाता है. जून 2025 में जब अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था, तब भी अमेरिकी हमले से बुशहर बच गया था. हाल ही में इन यूरेनियम को ईरान से ट्रांसफर करने के लिए अमेरिका ने तेहरान पर दबाव बनाया है. इसके लिए ओमान और जिनेवा में वाशिंगटन और तेहरान के बीच बैठक भी हुई है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


