पाकिस्‍तान की आर्थिक राजधानी कराची में तीन मंजिला बिल्डिंग में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं. रेस्क्यू अधिकारियों ने बताया कि सोल्जर बाजार की गली नंबर तीन में बिल्डिंग की पहली मंजिल पर बुधवार की देर जोरदार धमाका हुआ था, जिसकी वजह से बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया. मलबे से अब तक 16 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेस्क्यू टीम के सूत्रों की मानें तो धमाका बुधवार रात पहली मंजिल पर हुआ. इससे बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया.

पाकिस्तान के कराची में सोल्जर बाजार की गली नंबर तीन में बिल्डिंग की पहली मंजिल पर बुधवार की देर जोरदार धमाका हुआ. धमाके में बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया. मलबे से 16 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं.

DIG ईस्ट, डॉ. फारुख लंजर ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि धमाका गैस लीक की वजह से हुआ था. उन्होंने कहा कि डर है कि मलबे में अभी भी एक लाश दबी हुई है. बचाव ऑपरेशन जारी है.

घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. मलबे से कई लोगों को बाहर निकाला. मरने वालों में एक 10 साल की मासूम बच्ची भी है. उसकी पहचान नाजिया नाम से हुई है. इनके अलावा एक 60 साल के आदमी की मोहम्मद रियाज के नाम से शिनाख्त हुई है.

रेस्क्यू अधिकारियों की मानें तो मलबे से तीन लड़कियों के शव मिले हैं. इनकी उम्र 17 साल, 18 साल और 19 साल है. इसके अलावा एक 14 साल की लड़की को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर अस्पताल रेफर किया है. बिल्डिंग सर्च ऑपरेशन पूरा हो गया है. मलबा हटाया जा रहा है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सुरक्षा कड़ी कर दी है. 

डीआईजी ने बताया कि धमाके की असली वजह केमिकल जांच के बाद ही पता चल पाएगी. घटना की जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग यह तय करेगा कि बिल्डिंग कानूनी थी या गैर-कानूनी, और यह तय होने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

सिंध के बचावदल ने बताया कि मरने वालों की संख्‍या अब 16 तक पहुंच गई है और 14 लोग घायल हुए हैं। वहीं सिव‍िल अस्‍पताल के ट्रामा सेंटर के डॉक्‍टर मोहम्‍मद सबीर मेमन ने बताया कि उनके यहां 3 शव लाए गए हैं। मौके पर सभी आला अधिकारी पहुंचे हैं। बचाव दल के अधिकारी डॉक्‍टर आबिद शेख ने बताया कि इस इमारत में छोटे-छोटे कमरे बने हुए थे। कम जगह होने की वजह से बचाव अभियान चलाने में बहुत मुश्किल आई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m