पटना। दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई समिट के दौरान कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों को लेकर राजनीतिक पारा गरमा गया है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए इसे देशविरोधी करतब करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस अब विदेशी ताकतों की कठपुतली बन चुकी है।
कांग्रेस को बैन करने और देशद्रोह की मांग
श्याम सुंदर शरण ने केंद्र सरकार से पुरजोर मांग की है कि कांग्रेस पार्टी की हालिया गतिविधियों की जांच हो और उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विदेशी मंचों और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में देश की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है, उसके लिए कांग्रेस को तुरंत बैन (प्रतिबंधित) किया जाना चाहिए।
विदेशी ताकतों की कठपुतली बनी कांग्रेस
प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के नेता देश के भीतर और बाहर ऐसी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं जो भारत की प्रगति से ईर्ष्या करती हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस आज अपने गले में देशद्रोह का पट्टा लगाकर घूम रही है। उनकी हर हरकत से यह स्पष्ट है कि उन्हें देश के सम्मान से ज्यादा अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने की चिंता है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


