कुमार उत्तम/मुजफ्फरपुर। कल्याणी चौक देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने के आरोपों को लेकर मुजफ्फरपुर के कल्याणी चौक पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और युवा कांग्रेस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

भारत की छवि बिगाड़ने का षड्यंत्र: भाजपा
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा मोर्चा के अध्यक्ष दिवाकर शर्मा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय ए.आई. समिट जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान कांग्रेस द्वारा किया गया कृत्य राष्ट्रविरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के इशारे पर एक सुनियोजित साजिश के तहत देश की छवि खराब की जा रही है, जो पूरी तरह असहनीय है।

माफी की मांग और उग्र आंदोलन की चेतावनी
भाजपा नेताओं का कहना है कि जब दिल्ली जैसे केंद्रों पर वैश्विक प्रतिनिधि मौजूद हैं, तब देश के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना शर्मनाक है। दिवाकर शर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी ने सदन में इस कृत्य के लिए माफी नहीं मांगी, तो भाजपा युवा मोर्चा सड़क से लेकर सदन तक अपना आंदोलन और तेज करेगा।
प्रदर्शन में प्रमुख नेताओं की मौजूदगी
इस विरोध कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अशोक झा, मनोज तिवारी, रंजन ओझा, दीपक शर्मा, मोनालिसा, ईशा पाठक, संगीता कुशवाहा, नीलम सिंह, संगीता वर्मा, बिकाऊ यादव, आकाश पटेल, राकेश रंजन, सूरज मुखिया, अशोक श्रीवास्तव, अमरेंद्र कुमार, वीर प्रताप सिंह और विशाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


