National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (23 फऱवरी 2026) की खबरों में उदयनिधि ने पीएम मोदी के ‘पिता’ पर विवादित टिप्पणी की; , कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना; एक और तेजस लड़ाकू विमान क्रैश, 26 फरवरी को भारत आएंगे कनाडाई PM प्रमुख रहा।

1. उदयनिधि ने पीएम मोदी के ‘पिता’ पर विवादित टिप्पणी की
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन पर तीखे हमले को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ डीएमके को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई डर नहीं है, यहां तक कि अगर प्रधानमंत्री के पिता भी आ जाएं, तब भी नहीं। स्टालिन ने रविवार को कोयंबटूर में आयोजित डीएमके युवा विंग के कार्यक्रम में अन्नाद्रमुक प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी पर भी निशाना साधते हुए कहा, कि हमें एडप्पादी पलानीस्वामी को बाहर करना होगा, जिन्हें 10 हार का सामना करना पड़ा है।

2. कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन की कमान छोड़ने की सलाह दी है। अय्यर ने कहा है कि राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन की कमान छोड़कर ममता बनर्जी, स्टालिन, अखिलेश यादव या तेजस्वी यादव को दे देनी चाहिए। इससे गठबंधन मजबूत होगा और ये नेता गठबंधन को काफी समय दे पाएंगे।

3. एक और तेजस लड़ाकू विमान क्रैश
स्वदेशी लड़ाकू विमान के मिशन में भारत को झटका लगने के संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि देश के प्रमुख एयरबेस में एक और स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान के क्रैश होने की खबर सामने आई है। हाल के कुछ सालों में यह तीसरा मामला है, जब कोई तेजस जेट इस तरह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इसके चलते भारतीय वायुसेना ने तेजस की पूरी फ्लीट की उड़ानों पर ही रोक लगा दी है।

4. 26 फरवरी को भारत आएंगे कनाडाई PM
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी तीन देशों के दौरे पर 26 फरवरी से 7 मार्च तक रहेंगे, जिसकी शुरुआत भारत से होगी. जस्टिन ट्रूडो के बाद सत्ता संभालने वाले कार्नी की यह यात्रा भारत-कनाडा संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है। सोमवार को उनके कार्यालय से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह दौरा 26 फरवरी से 7 मार्च तक चलने वाली उनकी तीन देशों भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान की यात्रा का हिस्सा है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और रक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
आज के प्रमुख इवेंट्स
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल में पार्टी की किसान महाचौपाल में किसानों से बातचीत करेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान के चार दिन के दौरे पर रवाना होंगे।
- रूस-यूक्रेन युद्ध के 4 साल पूरे हो रहे हैं. यूरोपीय यूनियन में शामिल देश रूस पर और प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
झारखंड में बड़ा विमान हादसा: झारखंड राज्य से बड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है. झारखंड के चतरा जिले के जांगले में एक एयर एम्बुलेंस क्रैश होने की खबर सामने आ रही है. हादसे की पुष्टि रांची एयरपोर्ट के निदेशक ने खुद की है कि. उन्होंने बताया है कि, चार्टर्ड विमान (एयर एम्बुलेंस) चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित घने जंगलों में क्रैश हो गया है. विमान ने रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए टेकऑफ किया था, लेकिन रास्ते में ही उसका संपर्क रडार से टूट गया. (पूरी खबर पढ़े)
ट्रंप ने टैरिफ को लेकर दी धमकीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले को नजरअंदाज करते हुए बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “कोई भी देश जो सुप्रीम कोर्ट के इस अजीब फैसले के साथ गेम खेलना चाहता है, खासकर वो देश जिन्होंने सालों, और दशकों तक USA को धोखा दिया है, उन्हें बहुत ज्यादा टैरिफ देना होगा और उससे भी बुरा, जिस पर वो हाल ही में सहमत हुए हैं। (पूरी खबर पढ़े)
CJI सूर्यकांत ने लगाई वकील की क्लासः भारत के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने सोमवार को एक वकील मैथ्यूज नेदुमपारा की एक बेवजह की टिप्पणी के लिए जमकर फटकार लगाई और यहां तक कि भविष्य के लिए सख्त चेतावनी भी दे डाली। सीजेआई ने सूर्यकांत ने नेदुमपारा से स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर उनका दुर्व्यवहार इसी तरह जारी रहा तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नेदुमपारा की टिप्पणी पर सीजेआई बहुत बुरी तरह नाराज नजर आ रहे थे। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


