वाराणसी. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा, BJP ने राजनीति को सरेआम बाज़ार बना दिया है, जहां निष्ठा 50-50 करोड़ में खरीदी जा रही है. बिहार में महिलाओं के खाते में पैसे डालकर वोट खरीदना हो या करोड़ों में नेताओं का सौदा, इनका पूरा तंत्र सिर्फ ‘नोट और खोट’ पर टिका है. आज BJP भ्रष्टाचार का वो अड्डा बन चुकी है. जहां अपराधियों को तो Y+ सुरक्षा मिलती है, लेकिन सच बोलने वाले हमारे पूज्य शंकराचार्य जी का अपमान किया जाता है.

इसे भी पढ़ें- इलाज नहीं, मौत बंट रही! प्रसव के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बिना लाइसेंस नर्सिंग होम चलाने का आरोप, कहीं सिस्टम सेट तो नहीं?

आगे अजय राय ने कहा, लखनऊ की तहजीब को मज़हबी सियासत की नज़र लग गई है. यूनिवर्सिटी की ‘लाल बारादरी’ मस्जिद को सील करना और छात्रों की इबादत पर पहरा बिठाना सिर्फ तानाशाही है. BJP शिक्षा के मंदिर में भी हिंदू-मुसलमान का ज़हर घोलकर समाज को बांटने का गंदा नैरेटिव सेट कर रही है. ये पढ़ाई का माहौल खराब करने की साज़िश है, जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे.

इसे भी पढ़ें- ‘तुम मेरे साथ होटल चलो और…’, मैट्रिमोनियल साइट पर युवती की युवक से बातचीत, दोनों के बीच हुई अश्लील चैटिंग, फिर जो हुआ…

अजय राय ने ये भी कहा कि साफ समझ लीजिए, अगर हमारे संतों के खिलाफ कोई भी गैर-कानूनी कदम उठाया गया, तो पूरा उत्तर प्रदेश सड़कों पर उतरकर जेलें भर देगा. जो सांसद कैमरे पर कत्ल की बात कबूलते हैं और जो बच्चों के किडनैपर्स हैं, उन्हें सत्ता का संरक्षण देना बंद करो. ये जुल्म और नोटों की सरकार अब ज़्यादा दिन नहीं टिकने वाली!