अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. हाल ही में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम को ऑफर दिया था कि भाजपा के 100 विधायक तोड़कर लाएं और सीएम बन जाएं. अब अखिलेश यादव के बयान पर युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने पलटवार किया है. उन्होंने अखिलेश यादव को ऑफर देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का बीजेपी में विलय कर दीजिए, अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना देंगे.
इसे भी पढ़ें- अपराधियों को तो Y+ और शंकराचार्य जी का… अजय राय का सरकार पर करारा प्रहार, दे डाली बड़ी चेतावनी
मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि “विदेश में गए हैं तो लाभ ही लाभ मिलेगा. क्या आपको लगता है कि लाभ नहीं मिलेगा?” उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन इकोनॉमी की ओर अग्रसर है और निवेशक प्रदेश में आने के लिए उत्साहित हैं.
इसे भी पढ़ें- इलाज नहीं, मौत बंट रही! प्रसव के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बिना लाइसेंस नर्सिंग होम चलाने का आरोप, कहीं सिस्टम सेट तो नहीं?
आगे मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति पर काम हो रहा है. पहले अराजकता और गुंडाराज था, बिजली की समस्या थी और सड़कें जर्जर थीं, लेकिन अब तेजी से विकास हो रहा है, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ा है. वहीं वनांचल क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या को लेकर मंत्री ने कहा, निश्चित रूप से हर जगह नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, चिंता करने की जरूरत नहीं है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


