Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (24 फरवरी 2026) की खबरों में दिल्ली में लागू होगी केंद्र की ‘राह-वीर’ योजना; होली पर दिल्लीवासियों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, खाते में आएंगे 853 रुपये; दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण; दिल्ली HC ने वक्फ बोर्ड और मस्जिदों के खिलाफ PIL को खारिज किया प्रमुख रहा।

1. दिल्ली में लागू होगी केंद्र की ‘राह-वीर’ योजना

दिल्ली सरकार केंद्र की ‘राह-वीर’ योजना लागू करेगी, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल लोगों की तुरंत मदद के लिए आम नागरिकों को प्रोत्साहित करना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को इसकी घोषणा की। इस योजना के तहत जो भी व्यक्ति सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पीड़ित को तत्काल सहायता प्रदान करेगा और उसे निर्धारित समय सीमा के भीतर अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगा, उसे 25,000 रुपये का पुरस्कार और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।

पढ़े पूरी खबर……

2. होली पर दिल्लीवासियों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, खाते में आएंगे 853 रुपये

दिल्ली के लोगों के लिए खुशखबरी है. होली के मौके पर उन्हें मुफ्त में सिलेंडर मिलेगा. दिल्ली की रेखा गुप्ता की सरकार होली से मुफ्त सिलेंडर वाली योजना की शुरुआत करेगी. इस योजना के तहत DBT के जरिए लाभार्थियों के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे. सभी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में सिलेंडर मिलेगा. सिर्फ होली ही नहीं बल्कि दिल्ली में राशन कार्ड धारकों को दीवाली के मौके पर भी मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया जाएगा.

पढ़े पूरी खबर……

3. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में पुरुष कांस्टेबल भर्ती के 20 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित करने की घोषणा की।घोषणा के अनुसार पूर्व अग्निवीर अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) में छूट, अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट  यह कदम सेवा पूरी कर चुके अग्निवीरों को सुरक्षा बलों में रोजगार के बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से उठाया गया है। अग्निपथ योजना वर्ष 2022 में भारतीय युवाओं को सशस्त्र बलों में अल्पकालिक सेवा के लिए भर्ती करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।

पढ़े पूरी खबर……

4. दिल्ली HC ने वक्फ बोर्ड और मस्जिदों के खिलाफ PIL को खारिज किया

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार (23 फरवरी) को 1980 की वक्फ अधिसूचना को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका खारिज कर दिया. इस याचिका में जहांगीरपुरी स्थित तीन मस्जिदों को सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा बताया गया था. यह याचिका एक गैर सरकारी संगठन (NGO) ‘सेव इंडिया’ ने दायर की थी.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

Delhi Metro Suicide: दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। राजस्थान के करौली जिले के 45 वर्षीय महाराज सिंह ने चलती मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए मेट्रो सेवाओं पर भी असर पड़ा। पुलिस और मेट्रो अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात बहाल किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली में इंस्टाग्राम कमेंट विवाद ने लिया खूनी रूपः नॉर्थ दिल्ली के सदर बाजार इलाके में हाल ही में एक मामला सामने आया है जहाँ इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शादी की खुशियों में डूबा परिवार उस समय दुखों के पहाड़ से दो चार हुआ, जब सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी ने हिंसा को जन्म दिया और एक पिता की जान चली गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली MCD का बड़ा फैसलाः दिल्ली नगर निगम (MCD) की स्थायी समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि निगम के खाली सामुदायिक भवनों और स्कूलों को कौशल विकास केंद्र और अकादमी में परिवर्तित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि निगम के लगभग 300 से अधिक सामुदायिक भवन हैं, जिनमें से करीब 200 भवनों में यह नई व्यवस्था लागू की जाएगी। (पूरी खबर पढ़े)

JNU परिसर हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर में रविवार देर रात छात्रों के दो संगठनों के बीच हुए झगड़े के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस झगड़े में कई छात्र घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत कैंपस पहुंची और सुरक्षा बढ़ा दी गई। सोमवार को विश्वविद्यालय के सीएसओ ने इस घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने कैंपस में निगरानी और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश भी जारी किए हैं। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m