प्रदीप मालवीय, उज्जैन। धर्मधानी उज्जैन में सनातन धर्म की विजय पताका फहराने के लिए अखिल भारतीय सनातन परिषद ने अपनी नई टीम की घोषणा के साथ ही बड़े आयोजन की तैयारी पूरी कर ली है। परिषद द्वारा ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर के महंत महावीर नाथ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूर्व में सौंपते हुए संभाग का नेतृत्व दिया गया है। अखिल भारतीय सनातन परिषद के संभागीय अध्यक्ष श्री श्री 108 महंत महावीर नाथ महाराज को संभाग अध्यक्ष मनोनीत किया गया। काशीराम पाटीदार को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इस बड़ी घोषणा के साथ ही पूरे संभाग के धर्मप्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

यात्रा ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई

संभागीय अध्यक्ष महावीर नाथ ने बताया कि सनातन धर्म की एकता और शक्ति प्रदर्शन के लिए एक विशाल और भव्य सनातन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर टॉवर चौक और फ्रीगंज जैसे प्रमुख मार्गों से ठाठ-बाट के साथ गुजरते हुए एक निजी होटल पर संपन्न हुई। महावीर नाथ बताया कि इस वाहन रैली में संभागभर से बड़ी संख्या में सनातनी लोग शामिल हुए है।

समापन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन

यात्रा के समापन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जहां संगठन के नए उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के नामों का भी आधिकारिक ऐलान किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर के लिए पुजारी कुलदीप शास्त्री, समाजसेवी रवि सोलंकी, ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीराम, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के भाई समाजसेवी गोविंद (बबलू) यादव सहित पूरी मित्र मंडली ने सभी को इस भव्य आयोजन में शामिल होने पर धन्यवाद ज्ञापित किया और मुख्यमंत्री का आभार करने के लिए वाहन यात्रा निकाली।

बबलू यादव, समाजसेवी (मुख्यमंत्री के भाई)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m