Surguja News Update : मनेन्द्रगढ़। जिले में प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा और वर्षों से लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने साप्ताहिक समय-सीमा की वर्चुअल बैठक ली। बैठक में भूमि आवंटन, चिन्हांकन, प्रस्ताव स्वीकृति सहित लगभग सभी प्रमुख विभागों से जुड़े लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की प्राथमिकता से जुड़े प्रकरणों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी तथा समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

भूमि आवंटन एवं विभागीय प्रस्तावों की समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायत चिरईपानी, मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, नई लेदरी एवं जनकपुर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित भूमि आवंटन विषयों पर चर्चा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ तथा डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी के लिए भूमि चिन्हांकन एवं साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से स्वीकृति संबंधी प्रस्तावों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत नागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आमाखेरवा ट्रांजिट हॉस्टल तथा आयुष विभाग के बड़गांवकला, कमर्जी एवं कोटाडोल में आयुर्वेद औषधालय एवं 10 बिस्तरीय आयुष अस्पताल हेतु भूमि आवंटन प्रकरणों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के लिए सांस्कृतिक भवन, नगर निगम चिरमिरी से जुड़े प्रस्ताव, उद्यानिकी विभाग की शासकीय नर्सरी तथा पीएचई विभाग की लाई एमवीएस योजना अंतर्गत भूमि मामलों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने राजस्व, वन एवं संबंधित विभागों को समन्वय के साथ शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सरगुजा यूनिवर्सिटी के कुलसचिव की शिक्षिका पुत्री की मौत
बलरामपुर। गुरुवार सुबह गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा में पदस्थ शारदा प्रसाद त्रिपाठी की पुत्री शिक्षिका शिखा तिवारी जो आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भुनेश्वरपुर में पदस्थ है अपने मासूम बच्चे के साथ रामानुजनगर स्थित अपने किराए के आवास से स्कूल भुनेश्वरपुर के लिए निकली स्कूटी से निकली थी कि कौशलपुर एमपी ट्रैक्टर गैरेज के पास विपरीत दिशा से आ रहे अवैध लकड़ी तस्करी में प्रयुक्त माडीफाइड टैक्टर क्रमांक यूपी 12 बीडब्लू 2352 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक चालन करते हुए सामने ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबर्दस्त थी कि शिक्षिका दूर जा गिरी जिससे शरीर के अनेक हिस्सों में गंभीर चोंट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि पांच वर्षीय बालक कविश पाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
13 मवेशियों को पुलिस ने कराया मुक्त, 3 गिरफ्तार
बलरामपुर। पशु तस्करी के एक बड़े मामले में चलगली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो पशु तस्करों से 13 गौ वंशों को मुक्त कराया है। इस घटना में दोनों आरोपियों को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुखबीर की सूचना के आधार पर बीते 24-25 फरवरी की दरमियानी रात पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 सिटी 4888 और एक सोल्ड पिकअप वाहन से 13 नग गौवंशों को बरामद किया है। इस पशु तस्करी में रेकी करने वाले आरोपी वाहन क्रमांक सीजी 4 एलडी 3949 अनुनाह अंसारी एवं सूर्यजीत पटेल को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तब आरोपियों ने बताया कि वह इन मावश्यों को झारखंड के बूचड़खाना ले जा रहे थे। आरोपियों के स्वीकारोकती के बाद चलगली पुलिस ने एलूनाह अंसारी और सुरजीत पटेल पिता ओम नारायण पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी पहिया थाना चौरा जिला सूरजपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
कार की ठोकर से एसडीएम कार्यालय की महिला लिपिक घायल
बैकुण्ठपुर। राजस्व कार्यालय बैकुण्ठपुर से काम करने के बाद अपने घर प्रेमाबाग जा रही महिला को अज्ञात एक कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए महिला को ठोकर मार दिया। घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कर्रा निवासी रघुनाथ ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि मेरी पत्नी दीपा ईदवार सहायक ग्रेड 03 की नौकरी बैकुण्ठपुर एसडीएम कार्यालय में करती है। गत 23 फरवरी को लगभग शाम 6.30 बजे मेरी बहन बसंती फोन कर बताई कि भाभी का एक्सीडेन्ट हो गया है तब मै सूचना पाकर अपने साला राजकुमार के साथ जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर आया और देखा मेरी पत्नी बैड में सोई थी। पूछने पर पता चला कि मेरी पत्नी दीपा ईदवार एसडीएम कार्यालय से ड्यूटी कर पैदल घर प्रेमाबाग आ रही थी तभी इंद्रापार्क गेट के सामने मेन रोड से प्रेमाबाग जाने वाले रास्ते में जाने के लिये मुड़ी उसी समय बस स्टैण्ड के तरफ से अज्ञात चार पहिया वाहन के चालक के द्वारा अपने वाहन को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चला कर पीछे से ठोकर मार कर एक्सीडेन्ट कर दिया है जिससे वह घायल हो गई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरूद्ध धारा 125 (ए), 281 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
पीएमश्री स्कूल पहुंच सीईओ ने व्यवस्थाओं की ली जानकारी
अंबिकापुर। जिला पंचायत सीईओ विनय – कुमार अग्रवाल द्वारा ग्राम पंचायत सलका – जनपद पंचायत उदयपुर में संचालित पीएम – श्री स्कूल के अंतर्गत चयनित विद्यालय का – निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने – विद्यालय के समस्त निर्धारित सूचकांकों की – विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए बच्चों से – शैक्षणिक संवाद भी किया। निरीक्षण के – दौरान विद्यालय में शिक्षकों व विद्यार्थियों की – प्रतिदिन उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति, शैक्षणिक सामग्री की उपलब्धता, – किचन गार्डन, निर्मित अतिरिक्त कक्ष सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में शिक्षिका, प्रधानपाठक व विकासखंड शिक्षा अधिकारी से चर्चा की गई। शिक्षा की गुणवत्ता में सतत सुधार हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। विद्यालय परिसर के समीप निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष को एक माह – के भीतर पूर्ण करने हेतु ग्राम पंचायत सचिव को – निर्देशित किया गया। साथ ही शिक्षकों को विद्यार्थियों – की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए – विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत कुंवरपुर विकासखंड लखनपुर में बिहान योजना अंतर्गत एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर के तहत संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। महिलाओं द्वारा संचालित छेरी बैंक के संचालन की समीक्षा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उदयपुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी उदयपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर व बिहान की टीम उपस्थित रही।
चिरमिरी-नागपुर रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण पूर्ण,16.93 करोड़ रुपये मुआवजा स्वीकृत
मनेन्द्रगढ़। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी,मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा बताया गया कि रेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत स्वीकृत विशेष रेल चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया विधिवत रूप से पूर्ण कर ली गई है। यह परियोजना कुल 17 किलोमीटर लंबी है, जिसके अंतर्गत ग्राम चिरईपानी, बंजी, सरौला, सरभोका, खैरबना एवं चित्ताझोर की भूमि प्रभावित हुई है।
रेल विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा सर्वे उपरांत अधिग्रहण हेतु प्रस्तावित भूमि के संबंध में भारतीय रेल अधिनियम 1989 की धारा 20 ए के तहत आशय की घोषणा कर दावा एवं आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण के पश्चात धारा 20 ई के अंतर्गत भूमि अर्जन की घोषणा भारत के राजपत्र में 27 अगस्त 2025 को प्रकाशित की गई। नियत अवधि में प्राप्त सभी दावा एवं आपत्तियों का विधिवत निराकरण करते हुए मुआवजा
भुगतान हेतु प्राथमिक प्रतिकर राशि का आकलन किया गया, जिस पर 24 दिसंबर 2025 से 02 फरवरी 2026 तक पुनः प्राप्त आपत्तियों का निराकरण किया गया। रेल अधिनियम 1989 तथा भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 के प्रावधानों के अंतर्गत 23 फरवरी 2026 को इस परियोजना के लिए अंतिम अधिनिर्णय पारित किया गया है। परियोजना हेतु कुल 206 खसरों के अंतर्गत 36.620 हेक्टेयर भूमि का अर्जन किया गया है, जिसमें 153 निजी भूमिस्वामियों की 15. 447 हेक्टेयर भूमि तथा 53 खसरों के अंतर्गत 21. 173 हेक्टेयर शासकीय भूमि सम्मिलित है। इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना के लिए प्रशासकीय शुल्क सहित कुल सोलह करोड़ तिरान्वे लाख आठ हजार तीन सौ अड़तीस रुपये का मुआवजा अधिनिर्णीत किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि अर्जित भूमि के लिए संबंधित भूमि स्वामियों को मुआवजा राशि का भुगतान यथाशीघ्र किया जाएगा। यह परियोजना क्षेत्र के विकास, आवागमन की सुविधा तथा आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
फर्जी नाम से व्यापारी से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अंबिकापुर। गांधीनगर निवासी सुजीत मंडल की शिकायत पर ठग को गिरफ्तार किया गया है। सुजीत मंडल ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि 1 नवंबर 2025 को उसके दुकान काली माई च्वाइस सेंटर में बरवल चंपारण बिहार निवासी अनीश गिरी नामक युवक आकर स्वयं को सब्जी विक्रेता होना बताया। खुद के खाते में तकनीकी दिक्कत होना बता अपने सेठ के द्वारा एक लाख रुपए भेजने की बात बोल प्रार्थी के खाते में मंगवा लिया और एक लाख रुपए नगद प्राप्त कर चला गया।
बाद में पता चला कि अनीश गिरी ने अपराध में प्रयुक्त पैसा प्राप्त करने के लिए छलपूर्वक झूठ बोलकर दूसरे के खाते से अपराध से संबंधित रुपए ट्रांसफर करवा कर झांसा देकर नगदी ले लिया है। जिसके चलते प्रार्थी का खाता ब्लॉक हो गया। प्रार्थी की शिकायत पर एफआईआर कायम कर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर अनीश गिरी और वर्षा सिंह पोर्ते को गिरफ्तार किया गया।
अनीश गिरी से पूछताछ करने पर पता चला कि अनीश गिरी का असली नाम अनूप कुमार चौबे पिता नागेंद्र नाथ चौबे निवासी पलामू झारखंड है। आरोपी से पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त मोबाइल जप्त कर उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ कई पुराने आपराधिक प्रकरण भी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


