सहारनपुर. इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ POCSO एक्ट समेत कई धाराओं में झूंसी थाने में केस दर्ज किया गया था. शंकराचार्य पर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का बड़ा बयान सामने आया है. आशुतोष ब्रह्मचारी का दावा है कि उनके पास पेन ड्राइव ने यौन शोषण से जुड़े मामले के सबूत हैं. साथ ही उन्होंने सपा और कांग्रेस पर भी गंभीर आरोप लगाए.
इसे भी पढ़ें- CM को हटाने डिप्टी सीएम के नाम…आशुतोष ब्रह्मचारी के बयान पर अखिलेश यादव का भाजपा पर करारा तंज, कह दी बड़ी बात
आशुतोष ब्रह्मचारी ने बयान देते हुए कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ उनके पास सबूत हैं. बच्चों के मेडिकल रिपोर्ट से आरोपों की पुष्टि हो रही है. ऐसे में शंकराचार्य को अपना मेडिकल टेस्ट कराना चाहिए, जिससे मामला पूरी तरह से साफ हो जाएगा. शंकराचार्य के खिलाफ मैनें कोर्ट में भी प्रमाण दिए हैं, जिसके बाद ही केस दर्ज किया गया था.
इसे भी पढ़ें- 27 का समीकरण सेट! भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों के नाम का किया ऐलान, जानिए सत्ता की चाबी हासिल करने कैसे बिठाया जाति का समीकरण
आगे आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा, शंकराचार्य के मठ को सपा और कांग्रेस पार्टियां फंडिंग करती हैं. मठ में कई तरह की अवैध चीजें हो रही है, जिसकी जांच कराई जानी चाहिए. मठ को चलाने के हवाला के जरिए विदेशों से भी पैसा आता है. इतना ही आरोप ये भी लगाए कि हवाला के जरिए मठ में बच्चों को खरीदकर लाया जाता है और उनके साथ गलत चीजें की जाती है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


