Ali Khamenei Death: अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई है। साथ ही खामेनेई की बेटी, दामाद और पोते की भी मौत इस हमले में हुई है। ईरानी सरकारी मीडिया और समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हवाई हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की बेटी, दामाद और उनके पोते की मौत हो गई है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया कि इस हमले में अयातुल्ला खामेनेई खुद भी मारे गए हैं।

अमेरिका और इजरायल से लड़ाई के बीच ईरानी सेना के नए कमांडर इन चीफ के नाम की घोषणा हो गई है। अहमद वाहिदी ईरान के नए कमांडर इन चीफ बनाए गए हैं।

अमेरिकी सूत्रों के मुताबिक खामेनेई सुरक्षा परिषद के सलाहकार अली शमखानी और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के मुखिया मोहम्मद पाकपूर से जब मुलाकात कर रहे थे, तभी इजराइल ने उस पर स्ट्राइक किया। खलीज टाइम्स के मुताबिक इजराइल और अमेरिका लगातार अली शमखानी को ट्रेस कर रहा था. शनिवार को जब वे खामेनेई से मिलने गए, तभी दोनों देशों ने मिलकर खामेनेई पर हमला कर दिया। इस हमले में 86 साल के सुप्रीम लीडर की मौत हो गई।

खामेनेई की हत्या का दावा सबसे पहले इजराइल ने किया। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि आज एक ऑपरेशन में हमने खामेनेई को मार गिराया। इसके बाद अमेरकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सामने आए। उन्होंने भी खामेनेई को मारने का दावा किया। अमेरिकी माीडिया स्पेक्ट्रम इंडेक्स के मुताबिक ट्रंप को पहले खामेनेई का शव दिखाया गया। इसके बाद उन्होंने इसकी घोषणा की। तेहरान के एक सुरक्षित जगह पर अमेरिका और इजराइल ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

ईरान ने इमाम हुसैन से की तुलना

ईरान ने खामेनेई की तुलना इमाम हुसैन से की है. फारस न्यूज एजेंसी ने लिखा- वे जिए हजरत अली की तरह और शहीद हुए इमाम हुसैन की तरह। एजेंसी ने आगे लिखा- खामेनेई का जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन वे कभी अमेरिका के आगे नहीं झुके। नेक जीवन जीने के बाद वे रमजान के पवित्र महीने में शातिर अपराधियों के हाथों शहीद हो गए। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक अमेरिका और इजराइल ने खामेनेई की बेटी, दामाद, पोते और पोती की भी हत्या कर दी है। इमाम हुसैन ऐतिहासिक कर्बला की जंग में शहीद हुए थे। 680 में याजिद इब्न मुआवैया के इशारे पर कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन की हत्या कर दी थी।

इजरायल ने ईरान पर फिर किया हवाई हमला

इजरायल ने ईरान के 30 ठिकानों को निशाना बनाया है। इजरायली सेना ने एयर स्ट्राइक करते हुए सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, अमेरिका ईरान पर अभी भी हमला कर रहा है। यह भी दावा किया जा रहा है कि ईरान की नेवी को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।

 ईरान ने तेल अवीव में दागी मिसाइल

तेल अवीव से एक वीडियो सामने आया है। ईरानी हमले के बाद तेल अवीव में बिल्डिगों को काफी नुकसान पहुंचा है। ईरान ने यहां मिसाइल से हमला किया था।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m