ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की संयुक्त एयरस्ट्राइक में मौत हो गई. 1 मार्च को ईरान के सरकारी मीडिया ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की. इस हमले में खामेनेई के कुछ परिवारीजनों की भी मौत हुई है. इनमें उनकी बेटी, दामाद, बहू और पोते-पोती शामिल हैं. खामेनेई की मौत के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर बनने में मोजतबा खामेनेई का नाम सबसे आगे चल रहा है, जो कि अली खामेनेई के ही बेटे हैं. एसे में ईरान में 36 साल तक शासन करने वाले लीडर की मौत के बाद उनके परिवार में कौन-कौन हैं? आइए, उनके परिवार और निजी जीवन पर एक नजर डालते हैं.  

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों में मौत हो गई। खामेनेई 86 साल के थे। ईरान में उनके उत्तराधिकारी की तलाश भी की जा रही थी। खामेनेई की पत्नी और बच्चे कौन हैं और अब वे कहां हैं। क्या अमेरिका और इजरायल खामेनेई के परिवार के दूसरे सदस्यों को भी निशाना बना सकता है।

अयातुल्ला अली खामेनेई ने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा था। उनके बच्चों में एक-दो को छोड़कर कोई भी राजनीति में नहीं आया है। हालांकि, खामेनेई के एक बच्चे को उनके संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर भी देखा गया, लेकिन अभी ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अयातुल्ला अली खामेनेई के छह बच्चे हैं। इनमें चार बेटे और दो बेटियां हैं। खामेनेई के बेटों के नाम मुस्तफा, मोजतबा, मसूद, और मेसम हैं। वहीं, बेटियों के नाम बोशरा और होदा है। इनमें मोजतबा खामेनेई को अयातुल्ला अली खामेनेई के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा गया। मोजेतेबा की शादी ईरान के जाने-माने पॉलिटिशियन घोलम-अली हद्दाद-अदेल की बेटी से हुई है। उनकी रिवोल्यूशनरी गार्ड और सीनियर मौलवियों से काफी करीबी है।

हालांकि, अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद अलीरेज़ा अराफी को ईरान की लीडरशिप काउंसिल में नियुक्त किया गया है। ऐसे में शक जताया जा रहा है कि मोजेतेबा भी इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हवाई हमले में मारे गए हैं। खामेनेई के एक और बेटे, मसूद खामेनेई ने भी एक राजनीतिक परिवार में शादी की है। लेकिन, उन्होंने खुद को लो प्रोफाइल बनाए रखा है। खामेनेई के तीन भाई भी थे, जिनमें मोहम्मद और हादी शामिल हैं, और चार बहनें थीं।

अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी का नाम मंसूरेह खोजस्तेह बघेरजादेह था। वह हमेशा लाइमलाइट से दूर रहीं। खामेनेई की पत्नी का जन्म 1947 में एक जाने-माने व्यापारी परिवार में हुआ था। उन्होंने अयातुल्ला अली खामेनेई से 1964 में उनसे शादी की। खामेनेई के ससुर मोहम्मद इस्माइल खोजस्तेह बघेरजादेह की गिनती ईरान के सफल बिजनेसमैन के तौर पर की जाती है। खामेनेई की पत्नी तब भी उनके साथ रहीं, जब ईरान इस्लामिक क्रांति के दौरान उथल-पुथल से गुजर रहा था। इस दौरान खामेनेई पर कई मुसीबतें भी आईं, लेकिन वह चट्टान की तरह उनके साथ डटी रहीं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m