Iranian-Bollywood Actress Elnaaz Norouzi: 28 फरवरी की रात इजरायल-अमेरिका ने संयुक्त हमला कर ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei) को मार गिराया। इसके बाद से इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच महायुद्ध हो रहा है। इस युद्ध की जद में पूरा मिडिल ईस्ट शामिल हो गया है। ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर पूरे विश्व में लोगों के अलग-अलग रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। इस बीच ईरानी मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने अली खामेनेई की मौत पर खुशी जताई है। एलनाज ने खामेनेई की मौत का जश्न मनाया और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने ईरान की अथॉरिटी के खिलाफ भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई भी बेगुनाह मर रहा है तो उसके जिम्मेदार ईरान के शासक हैं।
एलनाज ने इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ एक कैप्शन दिया है। इसमें लिखा है, सभी बेगुनाह नागरिकों के लिए दुआ करती हूं और उम्मीद करती हूं कि स्ट्राइक सिर्फ आतंकियों को टारगेट करे। फ्री ईरान, जाविद शाह।
वीडियो में एलनाज बोलती हैं, माफ कीजिएगा, मैं अव्यवस्थित हूं और टीवी से चिपकी हूं तो कोई तरीका नहीं था कि इस वीडियो के लिए खुद को खूबसूरत बना पाती। एलनाज बोलती हैं, मैं जानती हूं, कई लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं। कह रहे हैं कि ईरान में युद्ध शुरू हो गया है। मैं कुछ बहुत जरूरी बात बोलना चाहती हूं जो कि सबको जानना चाहिए क्योंकि मुझे पता है, क्योंकि आपमें से बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि ईरान में क्या चल रहा है।

इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान पर बरसीं
एलनाज आगे बोलती हैं, ‘कुछ चीजें बहुत दिक्कत वाली हैं क्योंकि लोगों को पता नहीं है और फिर इस पर कमेंट करते हैं फिर इससे दिक्कत हो जाती है। अगर इस युद्ध में कोई मरता है, अगर कोई नागरिक मरता है, शासन करने वाले नहीं, उन सबका तो सफाया हो जाना चाहिए क्योंकि वे लोग बीते 47 साल से ईरान के लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं। इतने साल से उन लोगों ने ईरान पर कब्जा कर रखा था। लोग 47 साल से विरोध कर रहे थे। हमें ये शासन नहीं चाहिए। बीते दो महीने से तो चीजें और खराब हो गई हैं। आप सभी को पता है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने कितने सारे लोग मार दिए। अब इस युद्ध में कोई भी मरता है तो पूरी गलती इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की है। लोग इतने समय से कह रहे थे लेकिन उन लोगों ने नहीं सुना, उन्हें बस पावर चाहिए था।

एलनाज ने खुलकर बताई अपनी कहानी
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बातचीत में एलनाज ने अपनी कहानी बताई। एलनाज ने कहा कि 8 साल की उम्र तक ईरान तेहरान में रहीं, फिर जर्मनी चली गईं। बाद में काम के सिलसिले में भारत आ गईं। उनके माता-पिता जर्मनी में हैं, लेकिन परिवार के कई सदस्य अब भी ईरान में रहते हैं। वहीं एलनाज को ईरान की धरती पर कदम रखने की इजाजत नहीं है। वो खामेनेई की मौत से खुश हैं।

ईरान में मेरी जान को खतरा
एलनाज कहती हैं- ये टकराव 40 साल से चला आ रहा है। मैं तेहरान में पैदा हुई हूं और मुझे सब याद है। जब हम ईरान की बात करते हैं तो इस्लामिक रिपब्लिक और वहां के लोगों में फर्क करना जरूरी है। ज्यादातर ईरानी लोग पढ़े-लिखे और समझदार हैं, उनकी सोच सरकार जैसी नहीं है। एलनाज खुले तौर पर इस्लामिक रिपब्लिक का विरोध करती हैं, कहती हैं कि अगर वो ईरान गईं तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। एलनाज ने कहा- 2022 के आंदोलन के दौरान मैंने सरकार और खामेनेई के खिलाफ आवाज उठाई थी। महसा अमीनी की मौत के बाद लोग सड़कों पर उतर आए थे। उस वक्त मैंने खुलकर बोला।

ईरान के इतिहास पर बात की
ईरान के इतिहास पर बात करते हुए एलनाज ने कहा- ईरान बहुत जटिल देश है। 40 साल से लोग हर दिन उम्मीद करते हैं कि एक दिन उन्हें आजादी मिलेगी। पहले ईरान भी भारत की तरह अलग-अलग कल्चर वाला देश था। ईरान में अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों के लोग रहते थे। यह देश कभी पूरी तरह इस्लामिक नहीं था, यहां पारसी धर्म का प्रभाव था। लोग जो चाहें पहन सकते थे, जो चाहें बोल सकते थे। ईरान को फिर से लोकतंत्र की जरूरत है।

एलनाज कहती हैं कि जर्मनी जाने का फैसला उनके माता-पिता ने लिया, जिसकी वजह से वह आज सुरक्षित हैं। लेकिन उनका बाकी परिवार अब भी ईरान में है। इस वक्त इंटरनेट ब्लैकआउट है और मैं अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पा रही हूं। उम्मीद है वे घर के अंदर सुरक्षित होंगे। लोग खामेनेई की मौत पर सड़कों पर जश्न मना रहे हैं, लेकिन इससे जान को खतरा है।

एलनाज नौरोजी का एक्टिंग करियर और बॉलीवुड का सफर
एलनाज नौरोजी के एक्टिंग करियर की बात करें, तो उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। हालांकि, उन्होंने पहले पढ़ाई पूरी की, जर्मन समेत 7 भाषाएं सीखीं और फिर पाकिस्तानी फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया। एलनाज ने और भी फिल्में और शोज किए, पर उन्हें पॉपुलैरिटी वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ से मिली। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी वेब सीरीज और बॉलीवुड फिल्में की हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

