Holi 2026: रंगों का महापर्व होली केवल उल्लास और उमंग का त्योहार नहीं, बल्कि आस्था और ज्योतिष से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि इस दिन अपनी राशि के अनुसार रंग और गुलाल चुनकर होली खेलने तथा विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और ग्रह दोष शांत होते हैं। भगवान को रंग अर्पित कर, स्नान के बाद निर्धारित रंग के वस्त्र धारण कर और छोटे-छोटे धार्मिक उपाय अपनाकर व्यक्ति स्वास्थ्य, पारिवारिक खुशहाली और व्यापारिक उन्नति की कामना कर सकता है। आइए जानें, किस राशि के लिए कौन सा रंग और उपाय शुभ माना गया है।

मेष-वृश्चिक
लाल या नारंगी गुलाल से होली खेलें। स्नान के बाद लाल वस्त्र पहनें, मिठाई दान करें और होली की राख को लाल कपड़े में बांधकर व्यापार स्थल पर रखें या द्वार पर लगाएं।
वृष-तुला
सफेद या चमकीले रंग से होली खेलें। स्नान के बाद सफेद वस्त्र धारण कर बड़ों का आशीर्वाद लें, मिठाई बांटें और होली की राख सफेद कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें।
मिथुन-कन्या
हरे या गुलाबी गुलाल से होली खेलें। स्नान के बाद हरे या गुलाबी वस्त्र पहनें, मिठाई दान करें और होली की राख सिक्के या हल्दी के साथ कपड़े में बांधकर सुरक्षित स्थान पर रखें।
कर्क-मीन
हल्के हरे या गोल्डन येलो रंग से होली खेलें। स्नान के बाद बड़ों का आशीर्वाद लें, प्रसाद वितरित करें और होली की राख को पीले कपड़े में बांधकर धन स्थान पर रखें।
सिंह-धनु
ऑरेंज या बैंगनी रंग से होली खेलें। स्नान के बाद संबंधित रंग के वस्त्र पहनें, मिठाई का भोग लगाएं और होली की राख से तिलक कर शुभ फल की कामना करें।
मकर-कुंभ
भूरे, नीले या केसरिया रंग से होली खेलें। स्नान के बाद पूजा करें, दीपक जलाएं और होली की राख नमक या अन्य सामग्री संग बांधकर तिजोरी या मुख्य द्वार पर रखें।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

