Rajasthan News: जयपुर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूलों में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए नीति जारी की है। शिक्षा विभाग के यह वे स्कूल है जो सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त है। इन स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा, छठी से आठवीं कक्षा और नवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 6 मार्च से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च है। पहली से पांचवीं कक्षा तक लॉटरी से प्रवेश होंगे। पहली कक्षा में सभी सीटों पर नए प्रवेश होंगे।

प्रदेश के 134 मॉडल स्कूलों में पहली कक्षा में 5360 सीटें हैं। परिषद की आयुक्त अनुपमा जोरवाल की ओर से जारी की गई नीति के अनुसार इन स्कूलों में 1 अप्रैल से पढ़ाई प्रारंभ हो जाएगी।
पहली से पांचवीं के लिए यह है नीति
इन स्कूलों में पहली कक्षा में सभी विद्यार्थियों के नए प्रवेश होंगे। इस कक्षा में 40 सीटें रहेगी। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आयु सीमा 6 से 7 साल रहेगी और आयु सीमा की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर होगी। कक्षा दो से कक्षा 5 तक प्रवेश खाली सीटों पर होगा।
पढ़ें ये खबरें
- करनाल में कुमारी शैलजा का बीजेपी पर हमला, महिला आरक्षण और जनगणना को लेकर उठाए सवाल
- शराब दुकान डबल मर्डर केस : मुख्य आरोपी को 4 बार, अन्य को 3-3 बार उम्रकैद की सजा
- भोपाल में दिनदहाड़े लूट: मजदूर ने बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- नशा तस्करों की टूटी कमर! क्राइम ब्रांच ने सप्लायर को दबोचा, 240 नशीले इंजेक्शन बरामद
- Terror Funding Case: बारामुला सांसद राशिद की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई पूरी, NIA ने किया विरोध
