Punjab Weather: चंडीगढ़। पंजाब में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। मार्च के शुरुआती दिनों में ही सूरज की तपिश लोगों को झुलसाने लगी है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, राज्य में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ने के संकेत दे रहा है।
अगले 3 दिन मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले तीन दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना रहेगा। विभाग की ओर से अभी कोई अलर्ट तो जारी नहीं किया गया है, लेकिन बढ़ते तापमान ने किसानों और आम जनता की चिंता बढ़ा दी है।
श्री आनंदपुर साहिब में टूटा रिकॉर्ड
बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब के औसत तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान श्री आनंदपुर साहिब में दर्ज किया गया, जहाँ पारा 33.6 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में भी तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में):
शहर अधिकतम तापमान
- श्री आनंदपुर साहिब 33.6
- फिरोजपुर 33.3
- पटियाला 33.2
- चंडीगढ़ 33.1
- बठिंडा/फरीदकोट 32.8 / 33.0
- लुधियाना 32.2
- अमृतसर 30.7
बढ़ती गर्मी का प्रभाव
अचानक बढ़ी इस गर्मी का सीधा असर रबी की फसलों, खासकर गेहूं पर पड़ सकता है। जानकारों का मानना है कि यदि तापमान इसी तरह सामान्य से ऊपर बना रहा, तो फसल के पकने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
- CG Suicide News : मानसिक चिकित्सालय में भर्ती मरीज ने की आत्महत्या, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
- UPSC 2025 में वैभवी अग्रवाल ने हासिल की 35वीं रैंक, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने दी बधाई
- अखिलेश यादव ने की शंकराचार्य के विषय में एकजुटता दिखाने की अपील, कहा- सभी साधु-संत और आमजन दें समर्थन
- पत्नी ने सहेली के साथ रात भर किया ऐसा काम, गुस्से में पति ने उठाया खौफनाक कदम, फिर खुद बुलाई पुलिस
- CG News : चलती कार में युवकों की स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

