कानपुर देहात। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां मंगलपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बहन के घर से आ रहे थे बाइक सवार

बताया जा रहा कि औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र के सहायल निवासी 40 वर्षीय राजेश पुत्र अग्नू बाइक से अपनी बहन के घर आ रहे थे। इसी दौरान मंगलपुर थाना क्षेत्र के खितारी गांव के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

READ MORE: जन औषधि दिवस: CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को दी बधाई, कहा- PM के प्रयासों से आमजन को सस्ती दरों पर जेनरिक दवाएं मिल रही है

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान उसकी बहन निर्मला और भांजी मुस्कान ने राजेश के रूप में की। परिजनों के अनुसार राजेश के तीन बेटियां रश्मी, काके और अंजली तथा एक बेटा अंकुश है। वहीं झींझक चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।