उत्तम कुमार, मुजफ्फरपुर। जिले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आज रविवार (8 मार्च) को आयोजित दावते इफ्तार में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिला। भाजपा के पदाधिकारी के अलावे राजद के पूर्व मंत्री, जदयू के पदाधिकारी विभिन्न पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इफ्तार पार्टी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद अफरीदी के आवास पर आयोजित हुई। जिसमें पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा पूर्व मंत्री राजद के इसराइल मंसूरी पूर्व मंत्री एवं कुढनी के विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, विधायक बेबी कुमारी, भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार, राजद के प्रदेश प्रवक्ता इकबाल शमी, जदयू के एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह, नगर निगम के डिप्टी मेयर डॉक्टर मोनालिसा, डॉक्टर नवीन कुमार सहित दर्जनों विभिन्न पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं आम लोग शामिल हुए।
राजद के पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी ने कहा कि, भारत ही एक ऐसा देश है जहां सब धर्म के लोगों के साथ भाईचारा कायम रहता है, जिसका मिसाल आज का दावत इफ्तार है। इसमें सभी पार्टी और सभी धर्म के लोग आए हैं और सब एक दूसरे से मिल रहे हैं बधाई दे रहे हैं और खुशी जाहिर कर रहे हैं।
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा पूर्व मंत्री केदार गुप्ता, पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी, बोचांहा के विधायक वेवी कुमारी भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार एमएलसी दिनेश सिंह, भाजपा के महामंत्री मुकेश शर्मा एवं डिप्टी मेयर डॉ मोनालिसा ने कहा कि मुजफ्फरपुर और बिहार एक ऐसा जगह है जहां पर हमेशा है भाईचारा कायम रहता है किसी का भी त्योहार हो लोग मिलजुल कर करते हैं। लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया उसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा किए और गले मिलकर एक-दूसरे को सबने बधाई दी।
ये भी पढ़ें- जदयू में शामिल होते ही पिता के पास पहुंचे निशांत, सीएम नीतीश को मिठाई खिलाकर लिया आशीर्वाद
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

