अतीश दीपंकर, भागलपुर। बिहार में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला भागलपुर जिले से सामने आया है, जहां बािक सवार बेखौफ बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पीरपैंती के शेरमारी बाजार निवासी ऋषभ झा (35) के रूप में की गई है। अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब ऋषभ अपने एक अन्य प्रॉपर्टी डीलर दोस्त के साथ घूमने जा रहा था।।

घटना भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल के पीरपैंती थाना क्षेत्र के त्रिमोहन चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि, बीती सोमवार की रात प्रॉपर्टी डीलर सौरभ उर्फ मयंक के साथ ऋषभ कहीं जा रहा था, उसी वक्त बाइक सवार नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचते हैं। सबसे पहले वह सौरभ को रुकने का इशारा किया, जब वह नहीं रुका तो बदमाशों ने ऋषभ पर फायरिंग कर दी। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा।

घटना के बाद सौरभ ने अपने अन्य सहयोगियों को घटनास्थल पर बुलाया और ऋषभ को लेकर भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई, जब ऋषभ देर रात घर वापस नहीं लौटा, जिसके बाद उसकी मां पूनम देवी ने अपने बेटे के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो उनके दोस्त ने फोन उठाया और कहा की मां की तबीयत खराब है। मां को देखने के लिए मायागंज अस्पताल आया है। फिर काफी पता लगाने के बाद पता चला कि ऋषभ को गोली लगी है, सूचना के बाद मित्र के परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां पर ऋषभ की मां पूनम देवी और उसके पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के दोस्त सौरभ ने कहा 4 बजे हमें ऋषभ ने फोन कर बुलाया। फिर हम उसके साथ शशि के दुकान से 3000 पैसे लिए। बाजार में एक प्रॉपर्टी को लेकर बात-चीत की और उसके बाद फिर हम लोग घूमने के लिए त्रिमोहन चौकी के तरफ जा रहे थें, तभी भागलपुर की तरफ से बाइक पर आए दो अपराधियों ने हमें रूकने का इशारा किया, हम जब गाड़ी नहीं रोके तो वह चलती बाइक पर ही पीछे बैठे ऋषभ को गोली मार दी और फरार हो गए। सौरभ ने बताया कि, अपराधियों ने अपने मुंह को कपड़े से बांध रखा था।

ये भी पढ़ें- मोतिहारी में छात्र की संदिग्ध मौत से सनसनी: कमरे में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका