दिल्ली के रूपनगर में मदर डेयरी के पास, ब्लॉक नंबर तीन में नाले के ऊपर बने पुराने लोहे के पैदल पार करने वाले पुल का अचानक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में एक महिला नाले में गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की कि दुर्घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं और बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक फुट ओवरब्रिज अचानक ढह गया। हादसे के दौरान एक महिला नाले में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और महिला को खोजने का प्रयास किया। हालांकि, राहत और तलाश के बाद महिला का शव बरामद किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। डीएफएस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय पुल पर एक महिला मौजूद थी, जो नाले में गिर गई। बचाव प्रयासों के बाद महिला की मौत की पुष्टि की गई।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 9:30 बजे ओवरब्रिज के गिरने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल कर्मियों की कई गाड़ियां, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली पुलिस और अन्य आपातकाल एजेंसियों के कर्मियों को तत्काल मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने बचाव दल को तुरंत महिला की तलाश में लगाया और किसी भी अन्य घटना को रोकने तथा बचाव कार्य को सुगम बनाने के लिए क्षेत्र में घेराबंदी कर दी। फुट ओवरब्रिज के ढहने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जांच बचाव अभियान पूरा होने के बाद की जाएगी।
रेस्क्यू टीम ने शुरू किया अभियान
बॉट क्लब की रेस्क्यू टीम सहित राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली पुलिस और दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के कर्मियों ने महिला की तलाश और बचाव के प्रयास तुरंत शुरू कर दिए थे। अधिकारियों ने यह भी जांच शुरू कर दी है कि पुल गिरने से और कोई व्यक्ति प्रभावित तो नहीं हुआ। वहीं, स्थानीय लोग और प्रशासन यह बता रहे हैं कि रूप नगर का यह पुल पूरी तरह जर्जर अवस्था में था। लगातार दिल्ली में गड्ढों और कमजोर ढांचों की वजह से होने वाली घटनाओं ने शहरवासियों में भय पैदा किया है। इस घटना ने एक बार फिर हड़कंप मचा दिया।
AAP नेता ने हादसे पर किया ट्वीट
इस हादसे पर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने भी ट्वीट किया। उन्होंने घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “दिल्ली के रूपनगर में लोहे का पुल गिर गया। कुछ लोगों के जान गवाने की बात सामने आई है।”
फरवरी में जल बोर्ड के गड्डे में गिरकर युवक की हुई थी मौत
दिल्ली में इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। फरवरी में पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके के जोगिंदर सिंह मार्ग पर भी एक युवक की मौत हुई थी। यहां दिल्ली जल बोर्ड द्वारा निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में मोटरसाइकिल सवार गिर गया और लगभग 12 घंटे तक गड्ढे में पड़ा रहा, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

