रेणु अग्रवाल, धार। शहर के आनंद चौपाटी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव खून से लथपथ नेकेड अवस्था में मिला। सुबह सफाई के लिए निकले कर्मचारी ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीएसपी सुजावल जग्गा, कोतवाली थाना प्रभारी दीपक चौहान और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे में युवक खुद को ही नुकसान पहुंचा कर आत्महत्या करते नजर आ रहा है।
महाकाल मंदिर शिखर पर फहराएगा ‘ब्रह्मध्वज’: 2000 साल पुरानी विक्रमकालीन परंपरा का होगा पुनरुद्धार,
धारदार चीज से खुद पर ही अटैक किया
पुलिस ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे के करीब सूचना मिली कि अज्ञात व्यक्ति का शव आनंद चौपाटी पर पड़ा है। मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी देखे गए। टीवी फुटेज में कुणाल जोशी ने खुद पर ही अटैक किया है। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया।
लोगों में नहीं दिखाई संवेदनशीलता
पूछताछ में पता चला कि युवक नशे का आदी और कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। घटना के दौरान वहां से लोग निकलते नजर आ रहे रहे हैं यदि तुरंत ही पुलिस को सूचना देकर अस्पताल पहुंचाया जाता तो संभवत युवक की जान बच जाती। वहां से निकलने वाले लोगों में संवेदनशीलता नहीं दिखाई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

